राज्य ब्यूरो, स्वर्णिम भारत न्यूज़, पटना। Bihar Political News Today: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बड़ा दांव खेल दिया है। उनके इस दांव से आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि आरजेडी के कई नेता जन सुराज में शामिल हो रहे हैं।
बताया जा रहा है कि नीतियों का हवाला देकर राजद के कई नेता पार्टी छोड़ जन सुराज की सदस्यता ले रहे हैं। यह बात पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को रास नहीं आई है। जिसके बाद उन्होंने ऐसा करने वाले नेताओं को हिदायत दी है कि ऐसा करने से बचें अन्यथा उनके ऊपर कार्रवाई की जाएगी। यहीं नहीं राजद प्रदेश अध्यक्ष ने जन सुराज पार्टी को भाजपा की बी टीम भी बताया है।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.