गूगल सीईओ सुंदर पिचाई की क्‍लासमेट जो IIT के उस बैच में थीं अकेली महिला, फिर बनीं इन कंपनियों में बॉस!

नई दिल्‍ली: शर्मिष्ठा दुबे जमशेदपुर की रहने वाली हैं। लोयोला स्कूल में पढ़ाई के बाद उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर से बीटेक किया। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई उनके क्‍लासमेट थे। वह उस बैच में अकेली महिला थीं। हाल में सोशल मीडि

4 1 16
Read Time5 Minute, 17 Second

नई दिल्‍ली: शर्मिष्ठा दुबे जमशेदपुर की रहने वाली हैं। लोयोला स्कूल में पढ़ाई के बाद उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर से बीटेक किया। गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई उनके क्‍लासमेट थे। वह उस बैच में अकेली महिला थीं। हाल में सोशल मीडिया पर आईआईटी खड़गपुर दीक्षांत समारोह के उन दिनों की एक तस्वीर भी वायरल हुई थी जिसमें शर्मिष्ठा पिचाई के साथ दिखती हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'एक्स' पर अनन्या लोहानी नाम की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने शेयर की थी। उनके पिता आईआईटी, खड़गपुर में सुंदर पिचाई के ही बैच में थे।

यहां से हुई करियर की शुरुआत

यहां से हुई करियर की शुरुआत

शर्मिष्ठा दुबे कई लोगों को प्रेरित करती हैं। वह इस बात का उदाहरण हैं कि कड़ी मेहनत और समर्पण से हर सपने को साकार किया जा सकता है। दुबे ने 1998 में टेक्सास इंस्ट्रूमेंट्स में इंजीनियर के तौर पर काम करते हुए अपने पेशेवर सफर की शुरुआत की। उसके बाद वह सप्लाई चेन मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर कंपनी i2 टेक्नोलॉजीज में शामिल हो गईं।

2020 में संभाली टिंडर की कमान

2020 में संभाली टिंडर की कमान

साल 2006 में शर्मिष्‍ठा दुबे Match.com से जुड़ गईं। उन्होंने यहां मैच ग्रुप अमेरिका की प्रेसीडेंट, चीफ प्रोडक्‍ट ऑफिसर और द प्रिंसटन रिव्यू की ईवीपी जैसी कई भूमिकाओं में काम किया। दुबे ने 2013-2014 तक Tutor.com के लिए EVP के रूप में भी सेवाएं दीं। 2017 में शर्मिष्‍ठा को टिंडर का सीओओ नियुक्त किया गया। फिर मार्च 2020 में वह इसकी सीईओ बन गईं। कोरोना महामारी के दौरान उन्होंने 3 लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा के इस समूह का नेतृत्व किया।

मैच ग्रुप की बनीं सीईओ

मैच ग्रुप की बनीं सीईओ

1 जनवरी, 2018 को शर्मिष्‍ठा दुबे को मैच ग्रुप का प्रेसीडेंट नियुक्त किया गया। साल 2019 में वह इसके निदेशक मंडल में शामिल हो गईं। फिर 1 मार्च, 2020 को शर्मिष्‍ठा दुबे को इस ग्रुप का सीईओ बनाया गया। उन्होंने मैंडी गिन्सबर्ग की जगह ली थी जिन्होंने व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे दिया था। दुबे ने मैच ग्रुप के सीईओ के रूप में अपनी भूमिका ठीक उस समय शुरू की थी, जब COVID-19 महामारी अमेरिका को प्रभावित कर रही थी।

पिचाई और शर्मिष्‍ठा IIT में 1993 बैच के थे

पिचाई और शर्मिष्‍ठा IIT में 1993 बैच के थे

मई 2022 में शर्मिष्‍ठा दुबे ने मैच ग्रुप में सीईओ के पद से इस्तीफा दे दिया था। बर्नार्ड किम ने यह पदभार संभाला। दुबे ने मैच ग्रुप में निदेशक के रूप में काम करना जारी रखा। मैच ग्रुप टिंडर और ओकेक्यूपिड जैसे विभिन्न डेटिंग ऐप्स की पैरेंट कंपनी है। पिचाई और दुबे दोनों आईआईटी खड़गपुर में मेटलर्जी में बी.टेक के 1993 बैच के थे। सिलिकॉन वैली में पिचाई की सफलता को भारतीयों की कामयाबी की कहानी के रूप में देखा जाता है। हालांकि, आईआईटी में उनकी एकमात्र महिला सहपाठी शर्मिष्ठा दुबे की कहानी भी कम प्रेरणादायक नहीं है। उन्‍हें ऑनलाइन डेटिंग गेम को रीइंवेंट करने के लिए जाना जाता है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

UP Lok Sabha Election Phase 5 Voting: यूपी में सुबह 9 बजे तक 12.89 प्रत‍िशत मतदान, राजनाथ स‍िंह ने लखनऊ में डाला वोट

UP Lok Sabha Election Phase 5 Voting: डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के साथ ही पूर्वी विधानसभा क्षेत्र का उपचुनाव के लिए मतदान भी आज है।।पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन के निधन के बाद खाली हुई सीट पर भा

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now