हिमाचल में चुनाव प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, अब आर्शीवाद लेने धर्मगुरुओं के दरबार में हाजिरी लगा रहे राजनेता

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, धर्मशाला। हिमाचल में चुनाव प्रचार ने गति पकड़ ली है। पहली जून को प्रदेश की चार लोकसभा सीटों व विधानसभा की छह सीटों के लिए उपचुनाव होगा।

4 1 10
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, धर्मशाला। हिमाचल में चुनाव प्रचार ने गति पकड़ ली है। पहली जून को प्रदेश की चार लोकसभा सीटों व विधानसभा की छह सीटों के लिए उपचुनाव होगा।

loksabha election banner

इसी बीच मौसम की गर्मी के साथ ही चुनाव प्रचार का पारा भी चढ़ने लगा है। जनता के साथ सीधा संवाद बनाने के लिए जनसभा का आयोजन तो हो ही रहा है, लेकिन किसी धार्मिक समारोह में भी नेता हाजिरी लगाना नहीं भूल रहे हैं।

आत्मीयता के साथ धर्मगुरुओं से मिल रहे नेता

हालांकि नेता इस दौरान वोट की अपील तो नहीं कर रहे हैं लेकिन धर्म गुरुओं के साथ आत्मीयता के साथ मुलाकात कर रहे हैं। कांगड़ा जिले के राधास्वामी डेरा परौर में विशाल सत्संग का आयोजन किया जा रहा है। यहां हजारों श्रद्धालु पहुंचे हैं। डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों के प्रवचन सुनने के लिए लोग तीन दिन से यहां जुटे हैं। इसी क्रम में नेताओं का भी यहां जारी है।

यह भी पढ़ें:Shimla News: 'भाजपा PM के नाम पर मांग रही वोट तो कांग्रेस BJP को गाली देकर...'; बिंदल ने सुक्‍खू सरकार पर बोला हमला

बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मिले सुक्‍खू

दो दिन पहले केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने बाबा जी से मुलाकात करके उनका आशीर्वाद लिया। रविवार को परौर में सत्संग से पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा, मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह, विनोद सुल्तानपुरी, धर्मशाला उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा, कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज, विधायक विपिन परमार, भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर व चंद्र भूषण नाग ने बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मुलाकात की।

यह भी पढ़ें:हिमाचल उपचुनाव 2024: कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों का एलान आज संभव, सीएम सुक्खू दिल्ली रवाना

श्रीश्री रविशंकर से मिलने भी पहुंचे कई नेता

हालांकि बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों किसी भी राजनीतिक दल के संबंध में कोई बात नहीं करते हैं और न ही संगत को कोई निर्देश देते हैं। कुछ दिन पहले मंडी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने मैक्लोडगंज में तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मुलाकात की थी। कुछ दिन पहले धर्मशाला में आए आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर से मिलने भी कई नेता आए हैं।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Bihar Politics : तेजस्वी ने क्या कह दिया ऐसा? बिहार में गरमाई सियासत, BJP नेता बोले- बस 4 जून का इंतजार करिए...

राज्य ब्यूरो, पटना।Bihar Politics In Hindi केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस एवं राजद (RJD)के साथ ही आइएनडीआइए पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का सियासी खेल खत्म हो गया है।

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now