स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, शिमला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हिमाचल दौरे के दौरान बिलासपुर व मंडी में पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाग लेंगे। नड्डा बिलासपुर में चार पन्ना प्रमुख सम्मेलन एक साथ करवाएंगे और मंडी में भी कई मंडलों के पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन एक ही स्थान पर करवाया जाएगा।
उम्मीद है कि यह बल्ह या सुंदरनगर में होगा। इसके बाद नड्डा रात को बिलासपुर लौटकर प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे। इसमें हिमाचल के लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी। बड़े नेताओं की रैलियां कहां-कहां करवानी हैं, इसकी मांग प्रदेश भाजपा बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष से कर सकती है।
15 के बाद हिमाचल में होंगी चुनावी रैलियां
हिमाचल में भाजपा के बड़े नेताओं की चुनावी रैलियां 15 मई के बाद होंगी। इसके लिए प्रदेश भाजपा ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है। नौ मई तक भाजपा के पन्ना प्रमुख सम्मेलन होंगे।
नौ से 14 मई तक नामांकन भरे जाएंगे। भाजपा ने कार्यकर्ताओं को साथ लाने का कार्यक्रम फाइनल कर लिया है। नौ मई तक इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। 50 से अधिक पन्ना प्रमुख सम्मेलन किए जा चुके हैं।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.