चंपारण में इंडिया गठबंधन के पक्ष में लहर - तेजस्वी यादव

शिवहर से राजद की रितु जायसवाल और पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से वीआईपी के डॉ राजेश कुशवाहा ने नामांकन किया

मोतिहारी,अशोक वर्मा

शिवहर से राजद नेत्री रितु जायसवाल और मोतिहारी से वीआईपी से डॉक्टर राजेश कुशवाहा ने शनिवार को इंडिया गठबंधन क

4 1 70
Read Time5 Minute, 17 Second

शिवहर से राजद की रितु जायसवाल और पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट से वीआईपी के डॉ राजेश कुशवाहा ने नामांकन किया

मोतिहारी,अशोक वर्मा

शिवहर से राजद नेत्री रितु जायसवाल और मोतिहारी से वीआईपी से डॉक्टर राजेश कुशवाहा ने शनिवार को इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के रूप मे नामांकन दाखिल किया।इस मौके पर गांधी मैदान में एक विशाल जन आशीर्वाद सभा आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता अशोक सहनी ने की जबकि संचालन राजद के प्रधान महासचिव सुरेश सहनी ने किया।सभा में दोनों क्षेत्रों की जनता का जनसैलाब उमड़ पड़ा था जिससे मोतिहारी शहर में घंटो जाम लगा रहा। सभा को बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, वीआईपी के संरक्षक मुकेश सहनी सहित दर्जनों पूर्व एवं वर्तमान विधायकों,गठबंधन के नेताओं ने संबोधित किया।

पूर्व उप मुख्य मंत्री तेजस्वी यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में भाजपा का नाटक समाप्त है ,जनता सब कुछ समझ रही है। बिहार के 40 सीट पर इंडिया गठबंधन काबिज होने जा रहा है। पलटू संस्कृति को भी जनता खारीज कर चुकी है ।भाजपा की नफरत और विभाजन की राजनीति का असर खत्म हो गया है।चंपारण,शिवहर और सीतामढ़ी में भी इंडिया गठबंधन के तीनो प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल करेंगे।आज देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की चुनौती मौजूद है।भाजपा चुनाव को हड़पना चाहती है।जिसे नाकाम करना होगा तभी संविधान बचेगा। मुकेश साहनी ने अपने संवोधन में कहा कि हम लोगों के अभिभावक लालू यादव ने बिहार की जनता में शक्ति भरी है , जनता अब जागरुक हो चुकी है और अपनी शक्ति को पहचान रही है ।हमें एकजुट हो करके इंडिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करना है जिससे एनडीए गठबंधन परास्त हो। -

स्वर्णिम भारत न्यूज़
+91 120 4319808|9470846577

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Haryana News: अवतार भड़ाना ने थामा कांग्रेस का हाथ, राजनीतिक दल बदलने में माने जाते हैं माहिर

राज्य बयूरो, चंडीगढ़। हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजसथान की राजनीति में सक्रिय रहे फरीदाबाद के पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना (Avtar Singh Bhadana) शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी दीपक बाबरिया ने नई दिल्ली में अवतार भ

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now