लालू की बेटी रोहिणी का नामांकन होगा रद्द? BJP ने दर्ज कराई शिकायत, जानें पूरा मामला

छपरा: लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का नॉमिनेशन मुश्किल में फंस गया है। लालू परिवार का कनेक्शन होने की वजह से सारण लोकसभा बिहार की हॉट सीट में शुमार हो गया है। सारण लोकसभा से आरजेडी कैंडिडेट रोहिणी आचार्य के नामांकन पर सवाल उठाए गए हैं। भारतीय

4 1 24
Read Time5 Minute, 17 Second

छपरा: लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का नॉमिनेशन मुश्किल में फंस गया है। लालू परिवार का कनेक्शन होने की वजह से सारण लोकसभा बिहार की हॉट सीट में शुमार हो गया है। सारण लोकसभा से आरजेडी कैंडिडेट रोहिणी आचार्य के नामांकन पर सवाल उठाए गए हैं। भारतीय जनता पार्टी लीगल सेल के प्रदेश संयोजक एसडी संजय कई चीजों को पॉइंट आउट किया है। सारण लोकसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी शंभू शरण पाण्डेय को आवेदन देकर रोहिणी आचार्य के नामांकन में दिए गए शपथ पत्र में कई डिटेल को लेकर आपत्ति दर्ज कराई है।


रोहिणी के नॉमिनेशन डिटेल पर बीजेपी के सवाल

पटना हाईकोर्ट के सीनियर वकील और भाजपा लीगल सेल के प्रदेश संयोजक एसडी संजय ने मीडिया को बताया कि रोहिणी आचार्य ने नामांकन पत्र के दौरान दिए अपने शपथ पत्र में कई तथ्यों को छिपाने की कोशिश की है। एसडी संजय के मुताबिक शपथ पत्र में इनकम का पूरा डिटेल नहीं दिया है‌। रोहिणी आचार्य नॉमिनेशन पेपर और शपथ पत्र में अनेक खामियां पाई गई है है।


जब आमदनी कम है तो अकाउंट में पैसा कहां से?

एसडी संजय ने रोहिणी के नॉमिनेशन पेपर को लेकर सारण लोकसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी शंभू शरण पाण्डेय को आवेदन देकर विरोध दर्ज कराया है। संजय ने कहा कि रोहिणी ने लिखा है कि एक साल में उनका इनकम किसी साल में चार हजार है, किसी साल में तीन लाख है। जबकि, उन्होंने अपना हाथ में रुपए 20 लाख दिखाया है।


रोहिणी आचार्य के नागरिकता पर भी सवाल

  • बीजेपी ने जिन बातों पर आपत्ति जताई है, उनमें कहा है कि पति के पास 10 लाख रुपए है। संपत्ति के बारे में शपथ पत्र में 2 करोड़ 55 लाख 925 रुपए बताया गया है। रोहिणी ने अपने पति समरेश सिंह का 6 करोड़ 92 लाख 40 हजार दर्ज कराया है। उसका कोई सोर्स नहीं है कि 3 करोड़ रुपए कहां से उनके पास आया है?

  • इसके अलावा रोहिणी ने 25 करोड़ का फ्लैट अपने पति के साथ मुंबई में खरीदा है, लेकिन उसका भी कोई डिटेल नहीं है। जब आयकर विवरणी में 3 करोड़ 3 लाख है तो 25 करोड़ का फ्लैट कहां से आया है? शपथ पत्र में रोहिणी आचार्य का पता सही नहीं है। सिंगापुर में रहती हैं लेकिन अपना पता कौटिल्य नगर पटना दर्ज कराया है।

  • बीजेपी के मुताबिक उन्होंने ये दर्ज नहीं किया है कि आज के दिन भारतीय हैं या सिंगापुर की नागरिक हैं। अब वो नॉन डिस्ट्रिक्ट इंडियन हो गई है। ये अंकित नहीं किया गया है। ये सब आपत्ति स्कूटनी के दौरान बीजेपी ने दर्ज कराया है। 29 अप्रैल को रोहिणी आचार्य ने अपना नामांकन पत्र सारण लोकसभा सीट से दाखिल किया था।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

RBSE Result 2024 Date: इस तारीख तक घोषित होंगे राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स के नतीजे, पढ़ें अपडेट

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स रिजल्ट का इंतजार कर रहे लाखों छात्र-छात्राओं के लिए काम की खबर। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान (RBSE) द्वारा वर्ष 2023-24 के लिए हायर सेकेंडरी (कक्षा 12) के विज्ञान तथा वाणिज्य वर्गों

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now