IPL Live Score, RCB vs GT:इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)के 17वें सीजन के 52वें मुकाबले में आजरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) औरगुजरात टाइटन्स (GT) की टक्कर है. मुकाबले में गुजरात ने आरसीबी को जीत के लिए 148 रनों का टारगेट दिया है. गुजरात टाइटन्स के लिए शाहरुख खान ने सबसे ज्यादा 37 और राहुल तेवतिया ने 35 रन बनाए. मोहम्मद सिराज, विजयकुमार वैशाक और यश दयाल को दो-दो विकेट मिला.आरसीबी नेमौजूदा सीजन में अब 10 मैचों में तीन जीत हासिल की है. दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स ने 10 मैच खेलकर चार में विजय प्राप्त की.
गुजरात टाइटन्स की पारी का स्कोरकार्ड: (147/10, 19.3 ओवर)
बल्लेबाज | रन | गेंदबाज | विकेट पतन |
ऋद्धिमान साहा | 1 | मोहम्मद सिराज | 1-1 |
शुभमन गिल | 2 | मोहम्मद सिराज | 2-10 |
साई सुदर्शन | 6 | कैमरन ग्रीन | 3-19 |
डेविड मिलर | 30 | कर्ण शर्मा | 4-80 |
शाहरुख खान | 37 | रनआउट | 5-87 |
राशिद खान | 18 | यश दयाल | 6-131 |
राहुल तेवतिया | 35 | यश दयाल | 7-136 |
मानव सुथार | 1 | विजयकुमार वैशाक | 8-147 |
मोहित शर्मा | 0 | रनआउट | 9-147 |
विजय शंकर | 10 | विजयकुमार वैशाक | 10-147 |
इस मुकाबले के लिए आरसीबी ने अपनीकॉम्बिनेशन में कोई बदलाव नहीं किया. दूसरी ओर गुजरात टाइटन्स में दो बड़े बदलाव हुए. मानव सुथार को डेब्यू करने का मौका मिला. सुथार को साई किशोरकी जगह प्लेइंग-11 में शामिल किया गया, जिन्हें हल्की इंजरी हो गई थी. वहीं अजमतुल्लाह उमरजई की जगह आयरिश तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल इस मैच में खेलने उतरे.
इंडियन प्रीमियर लीगके इतिहास में गुजरात टाइटन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक चारमैच खेले गए हैं. इस दौरान गुजरात टाइटन्सने दो और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने भी दोमैचों में जीत हासिल की. दोनों टीमों मौजूदा सीजन में दूसरी बार आमने-सामने हुई हैं. इससे पहले 28 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मैच हुआ था, जिसमें आरसीबी को 9 विकेट से जीत मिली थी.
गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11: ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान),साई सुदर्शन, डेविड मिलर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, नूर अहमद, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11:विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज,विजयकुमार वैशाक, यश दयाल.
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.