Himachal News- विक्रमादित्‍य सिंह पर निजी टिप्पणी कर बुरी फंसी कंगना, करसोग कांग्रेस ने चुनाव आयोग को दी शिकायत

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, करसोग। लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Eelction 2024) में अब नेता की जुबानी निजी होने लगी है, इससे पूरे राजनीतिक माहौल में परिवर्तन आता दिख रहा है। हाल ही में 2 मई को करसोग विधानसभा क्षेत्र में भाजपा व कांग्रेस की ओर से

4 1 10
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, करसोग। लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Eelction 2024) में अब नेता की जुबानी निजी होने लगी है, इससे पूरे राजनीतिक माहौल में परिवर्तन आता दिख रहा है। हाल ही में 2 मई को करसोग विधानसभा क्षेत्र में भाजपा व कांग्रेस की ओर से एक ही दिन ताबड़तोड़ प्रचार किया गया।

loksabha election banner

नुक्‍कड़ सभाओं में प्रचार करने पहुंची थी कंगना

इस दिन जहां करसोग के रामलीला मैदान में कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करने के लिए प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विक्रमादित्य के साथ करसोग दोपहर बाद पहुंचे थे। वही भाजपा की ओर से प्रचार अभियान, नुक्कड़ सभाएं करसोग विधानसभा क्षेत्र के नाहवींधार, नांज, परलोग, तत्तापानी स्थानों में आयोजित की गई। इन नुक्कड़ सभाओं में प्रचार के लिए खुद कंगना रनौत पहुंची हुई थी।

यह भी पढ़ें:'BJP के निर्देशक नहीं सही, पहली जून को फ्लॉप होगी फिल्म'; सीएम सुक्खू ने विक्रमादित्‍य सिंह के पक्ष में मांगे वोट

कंगना ने विक्रमादित्‍य सिंह को लेकर की थी निजी टिप्पणी

इस दौरान कंगना रनौत ने नाहवींधार में अपने संबोधन के दौरान विक्रमादित्य सिंह को लेकर निजी टिप्पणी की थी, उन्होंने कहा कि जो अपनी पत्नी का सम्मान नहीं कर सकता वह महिलाओं का क्या सम्मान कर सकता है, जिसको लेकर करसोग कांग्रेस की तरफ से चुनाव आयोग को निजी टिप्पणी के संदर्भ में शिकायत दर्ज करवाई है।

यह भी पढ़ें:Himachal News: 'टपोरी शब्दों का प्रयोग कर रहीं कंगना, हिमाचल में नहीं कोई जगह', विक्रमादित्य ने दी खुली चुनौती

जिसमें उन्होंने कंगना रनौत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत को लेकर सहायक चुनाव अधिकारी एसडीएम करसोग राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें शिकायत प्राप्त हुई है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

IPL 2024, RCB vs CSK: बारिश ना बिगाड़ दे कोहली की RCB का खेल... आज धोनी की टीम से होना है महामुकाबला

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now