Jharkhand Weather Today- झारखंड में बिगड़ने वाला है मौसम, गरज के साथ बारिश के आसार; इन जिलों में पड़ेगी भीषण लू

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather News:राजधानी रांची के लोगों को बीते लगभग एक सप्ताह से जारी भीषण गर्मी से छह मई के बाद राहत मिलने की संभावना है। सात मई से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और आसमान में बादल दस्तक देंगे। इसके

4 1 13
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, रांची। Jharkhand Weather News:राजधानी रांची के लोगों को बीते लगभग एक सप्ताह से जारी भीषण गर्मी से छह मई के बाद राहत मिलने की संभावना है। सात मई से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और आसमान में बादल दस्तक देंगे। इसके बाद नौ मई तक आसमान में बादलों की अवाजाही लगी रहेगी।

loksabha election banner

इस बीच गरज व वर्षा की संभावना भी बन रही है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के निचले हिस्से में उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल रही है। शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 36.7 व न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बहरागोड़ा में 43.7 डिग्री सेल्सियस व सबसे कम न्यूनतम तापमान डालटनगंज में 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार व रविवार को आसमान साफ व मौसम शुष्क रहेगा।

आठ व नौ मई को राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की होगी बारिश

छह मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी भाग में कुछ स्थानों पर गरज व तेज हवा (40-50 किमी प्रतिघंटा) के साथ वज्रपात और हल्की वर्षा होने की संभावना है। सात मई को राज्य के कुछ स्थानों पर गरज व तेज हवा के साथ वज्रपात और कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है। आठ व नौ मई को राज्य के कई स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की प्रबल संभावना है।

हीटवेव को लेकर इन जिलों में जारी किया गया है येलो अलर्ट

मौसम पूर्वानुमान के तहत शनिवार व रविवार को सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, पाकुड़ व गोड्डा में और रविवार को बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, व साहिबगंज में कुछ स्थानों पर हीटवेव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से संबंधित जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

शुक्रवार का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर अधिकतम न्यूनतम

रांची 36.7 23.0

जमशेदपुर 42.1 23.0

डालटनगंज 40.4 19.8

यह भी पढ़ें

July Shadi Muhurat 2024: जुलाई महीने में 7 दिन ही शादी के शुभ मुहूर्त, पढ़ लीजिए किस-किस दिन कर सकेंगे विवाह

Chirag Paswan: 'अगर चाचा मंच पर आते तो मैं...', चिराग ने पशुपति पारस को दिया फाइनल जवाब; सियासी हलचल तेज

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

PM Modi In Ambala: अंबाला में पीएम मोदी की रैली को लेकर रूट डायवर्ट, घर से बाहर निकलने से पहले पढ़ लीजिए ये खबर

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, अंबाला। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अंबाला शहर में होने वाली रैली को लेकर जहां सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है, वहीं पुलिस ने रूट डायवर्ट प्लान भी तैयार किया है ताकि आम जनता को परेशान न हो। इसके तहत प्रधानमंत्री के

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now