दिल्ली-नोएडा में आज आएगी धूल भरी आंधी, बारिश से मौसम हो जाएगा कूल-कूल

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज शाम एक बार फिर धूल भरी आंधी आने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। धूल भरी आंधी के बाद हल्की बारिश, बूंदाबांदी और बौछारों की सं

4 1 10
Read Time5 Minute, 17 Second

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। आज शाम एक बार फिर धूल भरी आंधी आने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। धूल भरी आंधी के बाद हल्की बारिश, बूंदाबांदी और बौछारों की संभावना बनी हुई है। बीच-बीच में आ रही आंधी की वजह से अगले कुछ दिन तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना नहीं है। गुरुवार को एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से दिल्ली एनसीआर में हल्की बारिश हो सकती है।
आज आंधी-बारिश के आसार
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 18.3 डिग्री रहा। यह सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। पिछले साल न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री तक भी सिमट गया था। वहीं दो जगहों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री को छू गया। नजफगढ़ का अधिकतम तापमान 40 और पीतमपुरा का 41.1 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 15 से 61 प्रतिशत तक रहा। पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। धूल भरी आंधी की संभावना है। इसके बाद हल्की बारिश आ सकती है। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 22 डिग्री रह सकता है।

अगले हफ्ते भी बारिश की संभावना
5 और 6 को आसमान साफ रहेगा। मौसम शुष्क रहेगा। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम 21 डिग्री रह सकता है। 7 और 8 मई को गर्मी लोगों की परेशानी बढ़ाएगी। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम 23 से 24 डिग्री रह सकता है। वहीं 9 मई को एक बार फिर हल्की बारिश की संभावना है। आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 24 डिग्री तक रह सकता है।

अभी जारी रहेगी गर्मी से राहतस्काईमेट के अनुसार पिछले एक हफ्ते से मौसम में उतार चढ़ाव आया है। 26 अप्रैल को तापमान 40.5 डिग्री पहुंच गया था। एक मई को यह सिमटकर 33.7 डिग्री पर सिमट गया। मई की शुरूआत ठंडी रही है। अब इस हफ्ते के अंत में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना है। राहत की बात है कि मई के पहले पंद्रह दिनों में दिल्ली एनसीआर में लू की संभावना नहीं है। आमतौर पर लू 20 अप्रैल के बाद शुरू हो जाती है। 4 मई को हल्की बारिश की संभावना है। यह बारिश हल्की होगी और इसका तापमान पर असर काफी कम पड़ेगा। अगले हफ्ते भी इस तरह की बारिश की संभावना है। मई का पहला प्री मॉनसून स्पेल 9 से 11 मई के बीच दिखेगा। इस दौरान दिल्ली के अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश व आंधी आएगी। मई के दूसरे हफ्ते में तापमान में एक बार फिर गिरावट आ सकती है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

IPL 2024, RCB vs CSK: बारिश ना बिगाड़ दे कोहली की RCB का खेल... आज धोनी की टीम से होना है महामुकाबला

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now