पीटीआई, मुंबई। तीन अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बम से उड़ाने की धमकी से सोमवार को मुंबई में हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियां सकते में आ गई। इनमें एक फ्लाइट एअर इंडिया जबकि दो इंडिगो एयरलाइंस की थीं। एअर इंडिया की मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट का रास्ता बदलकर दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई जबकि इंडिगो की दोनों फ्लाइटों को मुंबई में उड़ने से पहले अलग क्षेत्र में ले जाकर गहन जांच की गई। जांच में कुछ नहीं मिला।
फजलुद्दीन के अकाउंट से मिली धमकी
इंडिगो की मस्कट जाने वाली फ्लाइट ने करीब सात और जेद्दा जाने वाली फ्लाइट ने करीब 11 घंटे की देरी से गंतव्य के लिए उड़ान भरी। एअर इंडिया की फ्लाइट अब मंगलवार सुबह दिल्ली से न्यूयार्क के लिए उड़ान भरेगी। फजलुद्दीन नामक अकाउंट के जरिए विमानों और ट्रेन को उड़ाने की धमकी दी गई थी।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.