राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए उत्तर प्रदेश का शिक्षा मॉडल को अपनाएगी। हाल ही में उत्तर प्रदेश का दौरा करके लौटे शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कदम उठाए जा रहे हैं, जिसके फलस्वरूप उत्तर प्रदेश देश में सबसे आगे है।
शिक्षा मंत्री ने की योगी शिक्षा मॉडल की तारीफ
शिक्षा मंत्री ने कहा कि मैंने व मुख्य संसदीय सचिव आशीष बुटेल सहित अधिकारियों के टीम के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ अपनाए जा रहे शिक्षा के उच्च मानकों को समझा और चर्चा की। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों में गुणात्मक शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों पर आदान-प्रदान पर सहमति बनी है।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.