स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, मंडी। मस्जिद विवाद के बाद मुस्लिम समुदाय के खिलाफ मंडी के लोगों को जागरूक करने के लिए हिंदू संगठनों ने नगर भ्रमण किया। इस दौरान विभिन्न हिंदू संगठनों से आए साधुओं ने धर्म परिवर्तन करवाने वालों ईसाई मशीनरियों के खिलाफ भी आवाज बुलंद करने की बात कही। वहीं नगर भ्रमण के दौरान शहर में मुस्लिम समुदाय के लोगों की दुकानें बंद रहीं।
महंतों ने लोगों से कही ये बात
मंच से महंतों ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब तक हमारा समाज जागरूक नहीं होगा, इस तरह की अवैध कब्जे होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि संजौली में आवाज बुलंद करने पर हम पर लाठियां बरसाई गईं, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.