स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, मनाली। Rohtang Pass Opened: 13,050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा शुक्रवार को पांच माह बाद पर्यटकों से चहक उठा। दर्रे में चार से छह फीट मोटी बर्फ जमा है। पर्यटकों में दर्रे को निहारने की होड़ मच गई है। रोहतांग जाने के लिए आनलाइन परमिट बुक करने को मारामारी जैसा माहौल हो गया है। शुक्रवार को रोहतांग जाने के लिए सभी 1200 वाहनों के पर्यटक बुक थे।
एडवांस में बुक होने लगे परमिट
जिला प्रशासन ने पहले पर्यटकों को रोहतांग के मढ़ी तक ही जाने की अनुमति दी थी। शुक्रवार से सभी पर्यटकों को रोहतांग जाने की अनुमति दी गई। रोहतांग तक जाने की अनुमति मिलते ही परमिट एडवांस में बुक होने लगे हैं। परमिट की प्रक्रिया आनलाइन बुकिंग होने से अन्य राज्य के पर्यटक वाहन परमिट बुक करने में बाजी मार रहे हैं। समर सीजन ने गति पकड़ ली है। सीजन के चलते रोहतांग के लिए 1200 परमिट कम पड़ने लगे हैं।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.