स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, हाजीपुर। Hajipur News:हाजीपुर महनार रोड बिदुपुर थाना क्षेत्र के दाउदनगर में सड़क किनारे खड़ी ट्रक में अनियंत्रित स्कार्पियो ने मारी ठोकर दो की घटनास्थल पर मौत जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर आसपास के लोग जुट गए। लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस एवं बिदुपुर थाना अध्यक्ष को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बिदुपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं तीन व्यक्ति का इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सांची पट्टी निवासी विजय महतो के 16 वर्षीय पुत्र करण कुमार एवं बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी लाल मोहन महतो के पुत्र रंजन कुमार के रूप में हुई है।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.