राज्य ब्यूरो, पटना। Bihar News: भूमि सर्वेक्षण में अधिकारियों की कमी को देखते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने सोमवार को बिहार राजस्व सेवा के 95 अधिकारियों का तबादला-पदस्थापन किया है। इनमें कई अधिकारी पदस्थापन की प्रतीक्षा में बैठे हुए थे। विभाग ने एवं राजस्व अधिकारियों के अलावा सहायक बंदोबस्त पदाधिकारियों के रिक्त पदों को भी भर दिया है।
इन अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी
नारायण बैठा को सिवान, मनीष कुमार को लखीसराय, शाहिद मसउद आलम को बेगूसराय एवं सीमा रानी को मुजफ्फरपुर को सहायक बंदोबस्त पदाधकारी बनाया गया है। सागर प्रसाद को अररिया एवं शिवशंकर गुप्ता को सर्वे संस्थान का राजस्व अधिकारी सह कानूनगो बनाया गया है।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.