संवाद सूत्र, उदाकिशुनगंज (मधेपुरा)। बिहार का शोक कही जाने वाली कोसी नदी राज्य में एक बार फिर भीषणतबाही मचा रही है। वीरपुर के कोसी बराज से छह लाख अधिक क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बराज के सभी गेट खोल दिए गए हैं। 56 साल का रिकॉर्ड टूटने की कगार पर है। जिधर से भी कोसी बराज का यह पानी गुजर रहा है, उधर सिर्फ तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है।
इधर कोसी बराज का पानी मधेपुरा जिले के आलमनगर और चौसा प्रखंड से गुजरने वाली कोसी नदी में पहुंच गया है। पानी की काफी रफ्तार तेज है। इसका असर नीचले इलाकों में दिखने लगा है। पानी खेतों के रास्ते गांव तक पहुंच रहा है। कई गांव डूबने की कगार पर हैं।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.