राज्य ब्यूरो, पटना। गृह विभाग ने 11 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का तबादला किया है। भोजपुर के पीरो, गया के इमामगंज, नालंदा के राजगीर और कैमूर के मोहनिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बदल गए हैं। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
सीआईडी के डीएसपी कृष्ण कुमार सिंह को पीरो, बिहार पुलिस अकादमी के डीएसपी अमित कुमार को इमामगंज, नालंदा के ट्रैफिक डीएसपी सुनील कुमार सिंह को नालंदा का नया एसडीपीओ बनाया गया है।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.