राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राजेश खुल्लर (Rajesh Khullar) फिर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) के मुख्य प्रधान सचिव बन गए हैं। खुल्लर को कैबिनेट मंत्री का रैंक देने के विरोध के चलते सरकार को दोबारा नियुक्ति आदेश जारी करने पड़े हैं।
सोमवार रात 11.55 बजे जारी हुए आदेश के मुताबिक उनकी नियुक्ति 17 अक्टूबर से प्रभावी होगी। इससे पहले सरकार ने जहां शुक्रवार की रात आठ बजे उनके नियुक्ति के आदेश जारी किए थे, वहीं रात 11.55 बजे नियुक्ति के आदेश वापस लेने पड़े थे।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.