राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। देश की सबसे अमीर महिला और तीसरी सबसे अमीर उद्योगपति सावित्री जिंदल ने पिछले तीन विधानसभा चुनाव से किसी महिला प्रत्याशी के निर्दलीय नहीं चुने जाने का सिलसिला तोड़ दिया। हिसार से भाजपा और कांग्रेस का टिकट नहीं मिलने के बाद कुरुक्षेत्र के भाजपा सांसद नवीन जिंदल की माता सावित्री जिंदल अपने दम पर जीत हासिल कर विधानसभा पहुंची हैं।
पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल हरियाणा विधानसभा के इतिहास में चौथी निर्दलीय महिला विधायक हैं। उनसे पहले वर्ष 1982 में बल्लभगढ़ से शारदा रानी, वर्ष 1987 में झज्जर से कुमारी मेधवी और वर्ष 2005 में रेवाड़ी के बावल हलके से शकुंतला भगवाड़िया निर्दलीय महिला विधायक बनी थी। विशेष बात यह कि इस बार केवल तीन निर्दलीय विधायक बने हैं, जो हरियाणा के 58 साल के इतिहास में सबसे कम है।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.