स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददता, महेंद्रगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन था। वोटिंग से पहले, आम आदमी पार्टी (आप) को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अटेली विधानसभा से आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रत्याशी सुनील राव ने पार्टी छोड़ दी है। सुनील राव चुनाव प्रचार के अंतिम दिन कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए। इससे पहले बीजेपी नेता अशोक तंवर ने घर वापसी करते हुए कांग्रेस में शामिल हो गए थे।
चुनावों में टिकट नहीं मिलने पर सुनील राव बीजेपी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। वहीं, चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले वे कांग्रेस में शामिल हो गए। राहुल गांधी ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। सुनील राव के मैदान छोड़ते ही भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा में आने वाली अटेली सीट पर मुकाबला दिलचस्प हो गया है। इस सीट से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती सिंह राव कांग्रेस के पूर्व विधायक अनीता यादव के सामने खड़ी हैं।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.