स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, चंडीगढ़। मौली जागरां में पानी से भरे एक गड्ढे में 13 साल के बच्चे का नग्न अवस्था में शव बरामद हुआ। बच्चे के शव पर कोई कपड़ा नहीं था। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे हादसा बता रही है और ये माना जा रहा है कि बच्चे की मौत पानी में डूबने से हुई है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।
पुलिस घटना की कर रही जांच
पुलिस के अनुसार, गड्ढे में किसी ने बच्चे के शव को देखा तो कंट्रोल रूम में सूचना दी गई। बच्चे के कपड़े वहीं पास में मिले थे। माना जा रहा है कि बच्चा यहां नहाने गया था और इसी दौरान हादसा हुआ। पुलिस का कहना है कि मृतक बच्चा एक महीने पहले भी अपने दोस्तों के साथ यहां नहाने आया था। हालांकि, घटना के समय वह अकेला था या उसके साथ कोई और था, इसकी जांच की जा रही है।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.