स्वर्णिम भारत न्यूज़, लुधियाना। शिवसेना के नेता और अमर शहीद वंशज संदीप थापर उर्फ गोरा थापर पर आज लुधियाना में जानलेवा हमला हुआ। थापर पर निहंगों ने तलवार से एक के बाद एक कई वार किए। जिसके बाद वह उसे घायलावस्था में छोड़कर उसकी स्कूटी लेकर फरार हो गए। अब उन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है
आज शाम किए गए गिरफ्तार
फतेहगढ़ साहिब के गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब के नजदीक लुधियाना पुलिस की ओर से जिले की पुलिस के सहयोग से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को रात करीब 6:30 से लेकर 7:00 तक पुलिस की यह कार्रवाई चली जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.