स्वर्णिम भारत न्यूज़ टीम, बड़गड़/भंडरिया (गढ़वा)। झारकंड के गढ़वा में शनिवार और रविवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की दो अलग-अलग घटनाओं में हिंदू और मुस्लिम पक्ष के लोगों में झड़प हो गई। दोनों ओर से हुई मारपीट और पत्थरबाजी में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए।
रविवार को अपराह्न तीन बजे भंडरिया थाना क्षेत्र के मदगड़ी (क) गांव में बड़ा बवाल हुआ। यहां उपद्रवियों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.