राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के खाते से 100 करोड़ से अधिक की फर्जी निकासी मामले में एसआइटी ने चार संदिग्धों, साजिशकर्ताओं को हिरासत में लिया है। इनकी निशानदेही पर अपराध की आय से अर्जित 80 लाख रुपये नकद, 15 लाख रुपये के सोने के गहने बरामद किए गए हैं।
इतना ही नहीं, विभिन्न खातों में जमा 39 करोड़ 70 लाख रुपयों को भी एसआइटी ने फ्रीज करवा दिया है। पुलिस मुख्यालय में आइजी अभियान अमोल वीनुकांत होमकर व एसपी ऋषभ झा ने इस चर्चित मामले का खुलासा करते हुए बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.