स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, रांची। आने वाले समय में राजधानी की सड़कें जाम मुक्त होंगी। राज्य सरकार की ओर से शहरी क्षेत्र में फ्लाईओवर का जाल बिछाने की योजना है। वर्तमान में कांटाटोली फ्लाईओवर (शांति नगर से कांटा टोली चौक, बहूबाजार चौक होते हुए योगदा सत्संग आश्रम तक) का निर्माण हो चुका है।
सड़क मार्ग से वाहन चालकों को योगदा सत्संग आश्रम से शांति नगर तक पहुंचने में लगभग 25 मिनट लगते थे, लेकिन अब वाहन चालक पांच मिनट में इस दूरी को तय कर रहे हैं। सिरमटोली फ्लाईओवर (सिरमटोली से पटेल चौक, रेलवे लाइन, राजेंद्र चौक होते हुए मेकान चौक तक) निर्माणाधीन है।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.