राज्य ब्यूरो, रांची। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए राज्य के नौ जिलों में 10 अगस्त को मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए ) कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा। इस दौरान निर्धारित आयु वर्ग के लोगों को तीन दवाओं डीईसी, अल्वेंडाजोल एवं आइवरमेक्टिन मुफ्त खिलाई जाएगी।
इनमें चतरा, गोड्डा, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, हजारीबाग, जामताड़ा, पलामू, लातेहार एवं दुमका सम्मिलित हैं। इन जिलों के 79 चिह्नित प्रखंडों की लगभग 1.39 करोड़ आबादी में से 1.27 करोड़ लोगों को दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
भारत सरकार के निर्देश पर चलाया जा रहा अभियान
भारत सरकार के दिशा-निर्देश पर यह अभियान वर्ष में दो बार 10 फरवरी एवं 10 अगस्त को यह अभियान चलाया जाता है। पहले चरण में गत 10 फरवरी को राज्य के 14 जिलों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.