राजकोट अग्निकांड मामले में 2 कर्मचारी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाने का आरोप; अब तक 12 लोगों पर गिरी गाज

पीटीआई, राजकोट। गुजरात के राजकोट के गेम जोन में पिछले महीने भीषण आग लग गई थी। इस वजह से 27 लोगों की मौत हो गई। अब इस मामले में नया ट्विस्ट सामने आया है। बताया जा रहा है राजकोट नगर निगम (आरएमसी) के दो कर्मचारियों ने गेम जोन से संबंधित दस्तावेजों म

4 1 20
Read Time5 Minute, 17 Second

पीटीआई, राजकोट। गुजरात के राजकोट के गेम जोन में पिछले महीने भीषण आग लग गई थी। इस वजह से 27 लोगों की मौत हो गई। अब इस मामले में नया ट्विस्ट सामने आया है। बताया जा रहा है राजकोट नगर निगम (आरएमसी) के दो कर्मचारियों ने गेम जोन से संबंधित दस्तावेजों में कुछ बदलाव किए थे। उन्होंने फर्जी दस्तावेज बनाए हैं। फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में अब दो और कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।

इस घटना में छह सरकारी कर्मचारियों सहित अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पहले गिरफ्तार किए गए चार सरकारी कर्मचारियों में राजकोट के टाउन प्लानिंग ऑफिसर एमडी सागथिया, सहायक टीपीओ मुकेश मकवाना और गौतम जोशी और कलावड रोड फायर स्टेशन के पूर्व स्टेशन अधिकारी रोहित विगोरा शामिल हैं। राजकोट के पुलिस उपायुक्त पार्थराजसिंह गोहिल ने इसकी जानकारी दी है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Petrol Diesel Price: कम हो गए इस राज्य में पेट्रोल-डीजल के दाम, अब एक लीटर के लिए देने होंगे इतने रुपये

पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को राज्य का बजट पेश किया। वित्त मंत्री अजित पवार ने बजट पेश करते हुए कई बड़े एलान किए, लेकिन इसमें लोगों के लिए सबसे खास रहा पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती करना।

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now