स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, अमेठी। शिवरतनगंज के अहोरवा भवानी चौराहा पर किराए के मकान में रह रहे शिक्षक, पत्नी व दो मासूम बेटियों की गुरुवार की रात सात बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। दिल दहला देने वाली घटना से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। एक के बाद एक आला अफसर घटनास्थल पर पहुंचे। तो वहीं राजनीतिक सियासत भी गर्म हो गई है। देररात दो बजे के करीब शिक्षक, पत्नी व दोनों मासूम बेटियों का शव पोस्टमार्टम पहुंचा। पोस्टमार्टम में शिक्षक की रीड़ में एक व पत्नी के शरीर में दो कारतूस फंसी मिली।
सिंहपुर के कंपोजिट विद्यालय पन्हौना के शिक्षक सुनील कुमार, पत्नी पूनम भारती, पुत्री सृष्टि व लाडो की गुरुवार रात सात बजे गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। पूरे परिवार की हत्या से जिला दहल गया। कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए देररात दो बजे सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह के नेतृत्व में डा. विवेक चौधरी व डा.अभय गोयल को पोस्टमार्टम के लिए नामित किया गया।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.