ओम बाजपेयी, मेरठ।वर्ष 2024 का मानसून सीजन सोमवार को समाप्त हो जाएगा। इस बार मानसून आगमन निर्धारित समय से पहले हो गया था और यह विंलब से अक्टूबर के पहले सप्ताह में विदा होगा। जनपद में मानसून के चार माह में समग्र बरसात सामान्य से आठ प्रतिशत कम है। वहीं शहर में बरसात का आंकड़ा सामान्य से 23 प्रतिशत अधिक है। गत वर्ष इसका उल्टा था।
शहर में कम बरसात
शहर में कम और समग्र जनपद में बरसात अधिक थी। आगामी 10 दिनों तक सूरज के तेवर बढ़े हुए नजर आएंगे। उसके बाद ठंड अपना असर दिखाना शुरु करेगी। मौसम विज्ञानियों ने इस बार ठंड के तेवर बढ़े हुए रहने की संभावना है। एक जून से अब तक 802 मिलीमीटर बरसात शहर में हुई है। जबकि सरधना, मवाना और मेरठ तहसील में मिलाकर समग्र बरसात 597 मिलीमीटर ही रिकार्ड की गई है।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.