संवाद सहयोगी, हसनपुर। भाजपा विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के सगे मामा की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग किसान की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस अधीक्षक ने मौका मुआयना कर चार टीम का गठन किया है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
यह है पूरा मामला
मामला हसनपुर कोतवाली के गांव घंसूरपुर का है। विधायक के सगे मामा 72 वर्षीय सत्यप्रकाश खड़गवंशी गांव के बाहरी छोर पर स्थित अपने घेर में सो रहे थे। रात करीब 12 बजे अज्ञात बदमाशों ने उनके बाएं कंधे के थोडी नीचे सटा कर गोली मारी। गोली उनके दिल में जाकर अटक गई।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.