स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, गोरखपुर। 13 जुलाई को खतरे का निशान पार करने के बाद तेजी से नीचे आ रही सरयू नदी में एक बार फिर उफान आने लगा है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शुक्रवार शाम चार बजे अयोध्या पुल पर सरयू नदी खतरे के निशान से सिर्फ 31 सेंटीमीटर नीचे बह रही थी।
आठ घंटे में नदी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ा है। सरयू का जलस्तर बढ़ने के साथ ही राप्ती नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने की आशंका है। अभी राप्ती नदी खतरे के निशान से 48 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। कुछ दिनों से नदी के जलस्तर में तेजी से गिरावट हो रही है।
इसे भी पढ़ें-दुकान का नाम प्रयाग, संचालक मियां चांद, 'नेम प्लेट' नियम से बढ़ी हलचल
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.