स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, लखनऊ। ग्राहक के चेहरे पर थूंक लगाकर मसाज करने वाले सैलून संचालक मोहम्मद जैद को सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपित ने पूछताछ में बताया कि चेहरे पर मसाज करते-करते उसका हाथ गर्म हो गया था। इस लिए उसने अपने हाथ पर थूंका था।
उसके बाद गलती से उसी हाथ से मसाज करने लगा। पुलिस की सख्ती पर वह हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेजने की तैयारी कर रही है। शनिवार रात इस संबंध में उन्नाव जिले के सराय में रहने वाले पंडित आशीष कुमार ने जैद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.