Read Time5
Minute, 17 Second
आज का मौसम 19 अक्टूबर 2024: हल्की-हल्की ठंड के बाद अब दिल्ली-एनसीआर का पारा चढ़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में 25 अक्टूबर के बाद ही ठंड का सिलसिला शुरू हो सकता है। आज आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 20 से 23 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री तक रह सकता है। आसमान साफ रहेगा। 24 अक्टूबर से तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक रह सकता है।मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 4-5 दिनों तक दक्षिण भारत में बारिश होगी। तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में शनिवार को भारी बारिश हो सकती है। देश के बाकी हिस्सों में अगले हफ्ते तक बारिश की कोई आशंका नहीं है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को दक्षिण के कुछ राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। तमिलनाडु और दक्षिण कर्नाटक में तो शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसके अलावा पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी हल्की बारिश हो सकती है।
आज आपके यहां कैसा रहेगा तापमान?
शहर | न्यूनतम तापमान (°C) | अधिकतम तापमान (°C) |
---|---|---|
दिल्ली | 19 | 35 |
नोएडा | 19 | 33 |
गाजियाबाद | 21 | 33 |
पटना | 25 | 33 |
लखनऊ | 22 | 34 |
जयपुर | 22 | 36 |
भोपाल | 20 | 33 |
मुंबई | 26 | 36 |
अहमदाबाद | 26 | 37 |
जम्मू | 19 | 31 |
मुंबई में हल्की बारिश की संभावना
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में आज कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। यूपी में दिवाली के बाद ठंड की शुरुआत होगी। मेघालय में कुल 9 जिले हैं। इसमें से 3 जिलों में मौसम विभाग ने वज्रपात और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान करीब 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में अनंतपुर, नंद्याल, एलोरा, श्रीकाकुलम, विजयनगर, विशाखापत्तनम, अनकापल्ली, काकीनाडा और कुरनूल शामिल हैं।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.