दिल्ली-एनसीआर में ठंड की दस्तक, आज इन राज्यों में झमाझम बारिश का अलर्ट, पढ़िए मौसम का अपडेट

आज का मौसम 18 अक्टूबर 2024: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली के आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं दक्षि

4 1 8
Read Time5 Minute, 17 Second

आज का मौसम 18 अक्टूबर 2024: राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली के आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। वहीं दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जानिए आज आपके यहां कैसा मौसम रहेगा।

दिल्ली-एनसीआर में ठंड की दस्तक

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में ठंड धीरे-धीरे दस्तक देने लगी है। घरों में रात को पंखे बंद करने की नौबत आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 18 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 से 19 डिग्री के बीच रहेगा। दिन के समय धूप और आसमान साफ रहेगा, लेकिन सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास हो सकता है।

आज आपके यहां कैसा रहेगा तापमान?

शहरन्यूनतम तापमान (°C)अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली1935
नोएडा1933
गाजियाबाद2032
पटना2433
लखनऊ2134
जयपुर2237
भोपाल2134
मुंबई2534
अहमदाबाद2537
जम्मू1931



आज कहां-कहां होगी बारिश?

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने पूरे देश से विदा ले ली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन राज्यों में आज भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा ओडिशा के तटीय इलाकों, गंगीय पश्चिम बंगाल और उसके आस-पास के क्षेत्रों में भी आज बारिश हो सकती है।

यहां भी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के लिए मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है। आईएमडी के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना एक निम्न दबाव का क्षेत्र चेन्नई के पास से गुजरते हुए कमजोर हो गया है। इसके कारण तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में रविवार तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं शुक्रवार को वेल्लोर, तिरुपत्तूर, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, सलेम और इरोड जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। रविवार को कोयम्बटूर, तिरुप्पुर, रानीपेट, तिरुचिरापल्ली, मदुरै और अन्य सहित अन्य जिलों में भी ऐसी ही मौसम की स्थिति रहने का अनुमान है।
मौसम का मिजाज अगले 48 घंटों तक जारी रहने की उम्मीद है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

हरियाणा: कार्यभार संभालते ही CM नायब सैनी का बड़ा फैसला, फ्री में होगा किडनी रोगियों का डायलिसिस, मंत्रियों को दफ्तर हुए अलॉट

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है।कार्यभार संभालते ही मुख्यमंत्री नायब सिंह का पहला बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश की जनता को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ी सौग

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now