Read Time5
Minute, 17 Second
चेन्नै/त्रिची: तमिलनाडु के त्रिची एयरपोर्ट पर शारजाह जा रही फ्लाइट में समस्या आई है। तकनीकी खराबी के बाद विमान को वापस एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया गया है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि त्रिची से शारजाह जा रहे एयर इंडिया के विमान में लैंडिंग गियर में समस्या आ गई है। विमान को वापस त्रिची एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया है। फिलहाल ईंधन जलाने के लिए विमान चक्कर लगा रहा है। हवाई अड्डे पर संभावित बेली लैंडिंग के लिए तैयारियां चल रही हैं। एयरपोर्ट पर 20 दमकल गाड़ियां स्टैंडबाय पर हैं।
इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारी
त्रिची एयरपोर्ट के निदेशक गोपालकृष्णन ने एयर इंडिया की फ्लाइट में हाइड्रोलिंग फेल्योर की पुष्टि की है। एयरपोर्ट के निदेशक ने कहा कि यह फ्लाइट शारजाह जा रही थी। विमान में 140 यात्री सवार हैं। बेली लैंडिंग में एयरक्राफ्ट के ईंधन को कम किया जाता है। एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए हवाई अड्डे को अलर्ट पर कर दिया गया है। एयर इंडिया के जिस एयरक्राफ्ट में खराबी आई है। उसकी संख्या AXB613 है। एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग के लिए बचाव के तमाम इंतजाम किए गए हैं। जानकारी में कहा जा रहा है कि ईंधन को जलाने के बाद एयरक्राफ्ट की लैंडिंग की जाएगी।
सवा तीन घंटे के बाद लैंडिंग
विमान की रात 8 बजकर 14 मिनट पर की लैंडिंग हुई। इससे पहले विमान के ईंधन को कम किया गया। विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद विमान के पायलट ने बेहद सूझबूझ से काम लिया। एयर इंडिया की इस फ्लाइट ने शाम पांच बजे के करीब त्रिची एयरपोर्ट से शारजहा के लिए उड़ान भरी थी। विमान के हाइड्रोलिक में खराबी आने के बाद विमान आबादी के ऊपर चक्कर काटता रहा। अच्छी बात यह रही कि विमान में तकनीकी खराबी के बाद भी सेफ लैंडिंग हुई और लैंडिंग के वक्त पर कोई स्पार्क नहीं हुआ।

+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.