अक्टूबर का महीना और पारा 36 के पार... दिल्ली का बदला मौसम डरा क्यों रहा

नई दिल्ली: सितंबर महीने के दूसरे हफ्ते में ही घरों में एसी बंद हो गए और दिल्लीवालों को लगा कि इस बार ठंड की शुरुआत जल्द हो जाएगी। हालांकि थोड़े दिनों में ही मौसम फिर बदलना शुरू हुआ और अक्टूबर महीने की गर्मी देख यकीन करना मुश्किल हो रहा है। वापस

4 1 13
Read Time5 Minute, 17 Second

नई दिल्ली: सितंबर महीने के दूसरे हफ्ते में ही घरों में एसी बंद हो गए और दिल्लीवालों को लगा कि इस बार ठंड की शुरुआत जल्द हो जाएगी। हालांकि थोड़े दिनों में ही मौसम फिर बदलना शुरू हुआ और अक्टूबर महीने की गर्मी देख यकीन करना मुश्किल हो रहा है। वापस एसी चलने शुरू हो गए हैं। आमतौर पर अक्टूबर का महीना दिल्ली में थोड़ी ठंडक लाता है, लेकिन इस साल अक्टूबर में तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। इस अचानक बदले मौसम के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आइए जानते हैं कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है।
दिल्ली में आज कैसा है मौसम
दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने का अनुमान है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री अधिक था। IMD ने बताया कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत तामपान से 3.9 डिग्री सेल्सियस अधिक था।

11 अक्टूबर तक गर्मी से राहत नहीं
स्काईमेट के अनुसार दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में कोई बड़ा मौसमी सिस्टम नहीं है। इसी वजह से कम से कम अगले एक हफ्ते तक मौसम ऐसे ही गर्म बना रहेगा। अभी दिल्ली में तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। सुबह व शाम के समय हालांकि थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन दिन की गर्मी परेशान करने वाली होगी। दिन की तेज धूप की वजह से गर्मी बढ़ रही है। 11 अक्टूबर तक कम से कम मौसम का मिजाज ऐसे ही बने रहने की संभावना है।


देर से हुई मॉनसून की विदाई
दिल्ली में इस बार सामान्य से अधिक बरसात हुई है। आमतौर पर मॉनसून की विदाई सितंबर के दूसरे हफ्ते के बाद से शुरू हो जाती है और एक सप्ताह में यह दिल्ली से भी वापस चला जाता है। हालांकि इस बार वापसी आठ से दस दिनों बाद हो रही है। यही वजह है कि अनुमान लगाया जा रहा है कि अक्टूबर का महीना सामान्य से अधिक गर्म रहेगा।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

IND vs BAN 1st T20 Live: भारतीय बॉलर्स ने बरपाया कहर, मयंक यादव के बाद वरुण चक्रवर्ती ने लिया विकेट

India vs Bangladesh 1st T20 Live Score Updates: भारत और बांग्लादेश के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज रविवार (6 अक्टूबर) को शुरू हुई. टेस्ट सीरीज में जीत के बाद टीम इंडिया की नजर टी20 में भी कमाल दिखाने पर है. टी20 सीरीज का पहला मैच ग्वालियर के न्यू माध

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now