ठीक से काम नहीं कर रहा इंडिगो का नेटवर्क, एयरपोर्ट्स पर लगी यात्रियों की लंबी-लंबी लाइन

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी इंडिगो का नेटवर्क-वाइड सिस्टम आउटेज का सामना कर रहा है। इस कारण यात्रियों को चेक-इन और बैगेज ड्रॉप के लिए एयरपोर्ट्स पर लंबी प्रतीक्षा का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। करीब 12.30 प

4 1 14
Read Time5 Minute, 17 Second

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी इंडिगो का नेटवर्क-वाइड सिस्टम आउटेज का सामना कर रहा है। इस कारण यात्रियों को चेक-इन और बैगेज ड्रॉप के लिए एयरपोर्ट्स पर लंबी प्रतीक्षा का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी ने खुद ट्वीट करके इसकी जानकारी दी है। करीब 12.30 पर सिस्टम में तकनीकी समस्या आई। इससे पूरे देश में फ्लाइट ऑपरेशंस और ग्राउंड सर्विसेज पर असर पड़ा है। इंडिगो ने 1.44 बजे एक्स पर लिखा कि हम वर्तमान में अपने पूरे नेटवर्क में एक अस्थायी सिस्टम स्लोडाउन का सामना कर रहे हैं। इससे हमारी वेबसाइट और बुकिंग सिस्टम पर असर हुआ है। इस कारण ग्राहकों को प्रतीक्षा समय बढ़ गया है। चेक-इन प्रोसेस धीमा हो गया है और एयरपोर्ट पर लंबी कतारें शामिल हैं।
कंपनी ने कहा कि हमारी एयरपोर्ट टीम सभी की सहायता करने और एक सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से समर्पित है। इंडिगो ने यात्रियों से कहा, 'आश्वस्त रहें, हम जल्दी से जल्दी सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं। हमें हुई असुविधा के लिए खेद है।' कंपनी के इस ट्वीट पर यात्रियों ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है। इस यात्री ने लिखा कि लखनऊ से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट संख्या 6E2380 एक घंटे से ज्यादा लेट है। लोग विमान के अंदर बैठे हैं। कई यात्रियों का कहना है कि इंडिगो की अब यह रोज की आदत हो गई है और कंपनी को परमानेंट अपना ऑपरेशन बंद कर देना चाहिए।


यात्रियों को परेशानी

दो हफ्ते पहले मुंबई से दोहा जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट में यात्रियों को विमान के अंदर चार घंटे से भी अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा था। तकनीकी कारणों से उड़ान में काफी देरी हुई थी। आखिरकार 18 घंटे की देरी के बाद विमान में मुंबई से कतर के लिए उड़ान भरी थी। इसी तरह कुछ दिन पहले दिल्ली-वाराणसी फ्लाइट में भी यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा था। विमान के एसी ने काम करना बंद कर दिया था। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई थी।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

कोलकाता: अब भूख हड़ताल पर बैठेंगे 6 जूनियर डॉक्टर्स

News Flash 05 अक्टूबर 2024

कोलकाता: अब भूख हड़ताल पर बैठेंगे 6 जूनियर डॉक्टर्स

Subscribe US Now