झारखंड चुनाव - एक मंच पर फिर होंगी सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन! जानें क्या है वजह?

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के समर्थन में चुनाव प्रचार कर सकती हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से अभी इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन

4 1 7
Read Time5 Minute, 17 Second

नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन के समर्थन में चुनाव प्रचार कर सकती हैं। आम आदमी पार्टी की ओर से अभी इस बारे में जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन राजनीति के गलियारों में चर्चा है कि जिस तरह से कल्पना सोरेन ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली आकर सुनीता केजरीवाल का हौसला बढ़ाया था, अब उसी दोस्त के लिए सुनीता भी झारखंड विधानसभा में प्रचार कर सकती हैं। अगर ऐसा होता है तो यह दूसरी बार होगा जब दोनों मंच साझा करेंगी।

महारौली में शामिल हुई थीं कल्पना सोरेन

दिल्ली के रामलीला मैदान में 31 मार्च 2024 को आयोजित महारौली में कल्पना सोरेन शामिल हुई थीं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को षड्यंत्र करार दिया था। पहली बार कल्पना सोरेन और सुनीता केजरीवाल एक मंच पर दिखी थीं। झारखंड विधानसभा चुनाव में गांडेय सीट से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन चुनाव लड़ रही हैं। उन्होंने 24 अक्टूबर को नामांकन दाखिल किया है। कल्पना सोरेन लगातार अपने क्षेत्र में चुनावी प्रचार कर रही हैं। कई मंचों से वह प्रदेश सरकार की नीतियों के बारे में जनता को बता रही हैं और जेएमएम के पक्ष में समर्थन जुटा रही हैं।

kalpana soren

सोशल मीडिया पर कल्पना का तंज

कल्पना ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि पिछली भाजपा सरकार में नेताओं और विधायकों का रवैया ऐसा था मानो आम जनता कीड़े-मकोड़े हो। जनता का शोषण और हर छोटे-बड़े काम के लिए उन्हें दौड़ाते रहना जैसे उनकी आदत बन चुकी थी। सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते-काटते जनता थक चुकी थी, पर उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगती थी।

Jharkhand Chunav: CM हेमंत से ज्यादा अमीर हैं उनकी पत्नी कल्पना, जानें किसके पास कितनी संपत्ति और सोने के गहने

झारखंड सरकार की तारीफ

लेकिन, हेमंत सोरेन की सरकार बनते ही एक नई सोच के साथ काम शुरू किया। उन्होंने सुनिश्चित किया कि अब जनता सरकार के पास नहीं, बल्कि सरकार जनता के पास जाएगी। सरकारी योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचे, यही उनका वादा था और उन्होंने इसे निभाया भी। आज हर चेहरे पर मुस्कान है, हर व्यक्ति खुद को मजबूत और सम्मानित महसूस कर रहा है। हेमंत सरकार ने न केवल आशा दी है, बल्कि झारखंड के लोगों के आत्मसम्मान को फिर से बहाल किया है।"

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

लखनऊ के चिनहट थाने में एक युवक की पुलिस हिरासत में मौत

News Flash 27 अक्टूबर 2024

लखनऊ के चिनहट थाने में एक युवक की पुलिस हिरासत में मौत

Subscribe US Now