एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले 5 गेंदबाज, लिस्ट में यह भारतीय भी शामिल

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के वॉशिंगटन सुंदर ने अब तक दोनों पारी मिलाकर 11 विकेट ले लिए हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं उन 5 सूरमा गेंदबाजों के बारे में, जिन्होंने एक टेस्ट में

4 1 6
Read Time5 Minute, 17 Second

नई दिल्ली: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पुणे में दूसरा टेस्ट खेला जा रहा है। इस मैच में भारत के वॉशिंगटन सुंदर ने अब तक दोनों पारी मिलाकर 11 विकेट ले लिए हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं उन 5 सूरमा गेंदबाजों के बारे में, जिन्होंने एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने का कारनामा किया है।

मुथैया मुरलीधरन

मुथैया मुरलीधरन

श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर इस लिस्ट में टॉप पर हैं। उन्होंने एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लेने का कारनामा 22 बार किया है। मुरलीधरन ने 133 टेस्ट मैचों में 800 विकेट अपने करियर में झटके हैं।

शेन वॉर्न

शेन वॉर्न

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने अपने टेस्ट करियर में 10 बार एक टेस्ट में 10 विकेट लेने का कमाल किया है। उन्होंने 145 टेस्ट में अपने करियर में 708 विकेट देखे हैं।

रिचर्ड हार्डले

रिचर्ड हार्डले

न्यूजीलैंड के दिग्गज रिचर्ड हार्डले ने 9 बार एक टेस्ट में 10 विकेट लिए हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 86 टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 431 विकेट अपने नाम किए हैं।

रंगना हेराथ

रंगना हेराथ

श्रीलंका के रंगना हेराथ ने अपने करियर में कुल 93 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 433 विकेट लिए। उन्होंने 9 बार एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लिए हैं।

रविचंद्रन अश्विन

रविचंद्रन अश्विन

भारतीय क्रिकेट टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने अब तक अपने करियर में 8 बार एक टेस्ट मैच में 10 विकेट लिए हैं। उन्होंने अपने करियर में अब तक खेले गए 104 टेस्ट में 532 विकेट लिए हैं।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Punjab News: किसानों का 4 घंटे प्रदेशभर में हाईवे पर धरना, लोग बेहाल; अन्नदाता के आगे झुके ‘भगवान’ फिर भी नहीं माने

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, जालंधर। पंजाब में सक्रिय 32 किसान संगठनों में इन दिनों धान की खरीद न होने के मुद्दे को लेकर राजनीति जोरों पर है। एकता न होने से किसान नेता आए दिन नेशनल हाईवे जाम कर रहे हैं। शुक्रवार को संयुक्त किसान मोर्चा (राजनीतिक)

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now