Read Time5
Minute, 17 Second
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में कई दिनों से मौसम में कुछ खास बदलाव नजर नहीं आ रहा। हालांकि सुबह-शाम ठंडक का अहसास होने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने बड़ा अपडेट दिया है। दिल्ली में नवंबर के पहले हफ्ते में गुलाबी ठंडक का दौर शुरू हो सकता है। 15 नवंबर के बाद ठंड बढ़ने लगेगी। आमतौर पर पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में सर्दियों की ठंड महसूस होती है।कहां कितना रहा पारा?
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 43 से 82 प्रतिशत तक रहा। पालम में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री रहा। रिज में 32.7 डिग्री, आया नगर में 32.5 डिग्री, गुरुग्राम में 32.4 डिग्री, गाजियाबाद में 31.7 डिग्री, नरेला में 30.6 डिग्री, नजफगढ़ में 32.2 डिग्री, नोएडा में 32.8 डिग्री, पूसा में 32.4 डिग्री, मयूर विहार में 31.8 डिग्री और राजघाट में 32.8 डिग्री रहा।
आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है। 25 से 27 अक्टूबर के बीच आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 28 से 30 अक्टूबर सुबह के समय धुंध छाई रह सकती है। आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 33 से 34 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है।
कहां कितना रहा पारा?
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 20.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 43 से 82 प्रतिशत तक रहा। पालम में अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री रहा। रिज में 32.7 डिग्री, आया नगर में 32.5 डिग्री, गुरुग्राम में 32.4 डिग्री, गाजियाबाद में 31.7 डिग्री, नरेला में 30.6 डिग्री, नजफगढ़ में 32.2 डिग्री, नोएडा में 32.8 डिग्री, पूसा में 32.4 डिग्री, मयूर विहार में 31.8 डिग्री और राजघाट में 32.8 डिग्री रहा।आज कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है। 25 से 27 अक्टूबर के बीच आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 18 से 19 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 28 से 30 अक्टूबर सुबह के समय धुंध छाई रह सकती है। आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 33 से 34 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रह सकता है।अब बढ़ने वाली है ठंड
स्काईमेट के अनुसार अक्टूबर के मध्य से पहले दो बार पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई थी। इस समय मजबूत और शुष्क हवाएं चल रही हैं, लेकिन हवा में ठंडक और सर्दी का अहसास अभी नहीं हो रहा है। तापमान में बदलाव न होने का एक कारण यह भी है कि पूर्वोत्तर मॉनसून की गतिविधियां देश के पूर्वी और मध्य भागों तक फैली हुई हैं। इस समय तटीय क्षेत्रों के दोनों ओर मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। यह हवाओं के पैटर्न को नियंत्रित कर रही हैं। डाना का प्रकोप भले दिल्ली से काफी दूर हैं लेकिन ये उत्तर और पश्चिमी मैदानी इलाकों में तापमान को प्रभावित कर रहा है। स्काईमेट के अनुसार सर्दियों की ठंड का अहसास होने के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। भारतीय समुद्रों में कोई बड़ी मौसम गड़बड़ी नहीं होनी चाहिए। साथ ही उत्तरी पहाड़ियों को भी बर्फ की चादर से ढकने की जरूरत है। दिल्ली और मैदानी इलाकों में सुबह व रात की ठंडक का अहसास नवंबर के शुरूआत में शुरू होने की संभावना है।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.