झारखंड में कोल्हान इलाके में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट, 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची और कोल्हान प्रमंडल मंे चक्रवाती ‘दाना’ का खासा असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में रांची, जमशेदपुर, चाईबासा और सरायकेला-खूंटी समेत कई जिलांें भारी बारिश की संभावना है। भारी से अति भारी ब

4 1 6
Read Time5 Minute, 17 Second

रांचीः झारखंड की राजधानी रांची और कोल्हान प्रमंडल मंे चक्रवाती ‘दाना’ का खासा असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में रांची, जमशेदपुर, चाईबासा और सरायकेला-खूंटी समेत कई जिलांें भारी बारिश की संभावना है। भारी से अति भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से ऑरेंजज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 अक्टूबर के बाद से चक्रवाती तूफान का असर कम होगा।

रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि चक्रवाती तूफान की वजह से रांची समेत कई इलाकों में गुरुवार से ही बारिश हो रही है।

25 को कोल्हान के कई इलाकों में भारी बारिश के आसार


मौसम विभाग के अनुसार 25 अक्टूबर को राज्य के दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा राज्य के मध्य भाग में भी तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना है।

26 अक्टूबर को भी रांची समेत कई जिलों में आंधी-बारिश


26 अक्टूबर को राज्य के दक्षिणी भागों में तेज हवाओं का झोंका देखने को मिलेगा। वहीं मध्य भागों में भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

27 अक्टूबर से मौसम साफ होने की उम्मीद


मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि 27 और 28 अक्टूबर को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन 26 अक्टूबर के बाद से चक्रवाती तूफान का असर कम हो जाएगा और मौसम साफ होने लगेगा। इसके बाद दीपावली के मौके पर मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्के बादल छाए रहेंगे।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

महाराष्ट्र चुनाव: टिकट बंटवारे पर आज शाम 4:30 बजे होगी कांग्रेस CEC की बैठक

News Flash 25 अक्टूबर 2024

महाराष्ट्र चुनाव: टिकट बंटवारे पर आज शाम 4:30 बजे होगी कांग्रेस CEC की बैठक

Subscribe US Now