पल्यूशन के बीच दिल्ली में गायब हुई ठंड, अक्टूबर के अंत में फिर लौटेगी, मौसम विभाग की ताजा अपडेट

नई दिल्ली: अक्टूबर के अंत तक सुबह शाम के समय गुलाबी ठंडक का अहसास होने लगेगा। दिन के तापमान में बहुत अधिक बदलाव आने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री तक कम हो सकता है। वहीं अब इस बात की अधिक संभावना है कि यह अक्टूबर शुष्क ही रहेग

4 1 5
Read Time5 Minute, 17 Second

नई दिल्ली: अक्टूबर के अंत तक सुबह शाम के समय गुलाबी ठंडक का अहसास होने लगेगा। दिन के तापमान में बहुत अधिक बदलाव आने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री तक कम हो सकता है। वहीं अब इस बात की अधिक संभावना है कि यह अक्टूबर शुष्क ही रहेगा। बचे हुए दिनों में बारिश की संभावना न के बराबर है। कभी कभार हल्के बादल देखने को मिल सकते हैं।
दिन में सता रही गर्मी
मंगलवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा। हवा में नमी का स्तर 49 से 93 प्रतिशत तक बना रहा। बुधवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 20 डिग्री तक रह सकता है। 24 से 28 अक्टूबर के बीच आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री तक रह सकता है।


आगे कैसा रहेगा मौसम?
स्काईमेट के अनुसार इस हफ्ते मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ी क्षेत्रों से गुजरेगा। यह मुख्य रूप से ऊंचाई वाले क्षेत्रों को प्रभावित करेगा। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में तेज ठंडी हवाएं चलने की संभावना है। उत्तर पश्चिमी हवाएं पहाड़ों की ढलान से होकर मैदानी क्षेत्रों में आएंगी। इससे बढ़ता तापमान रुक जाएगा। बुधवार से न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। न्यूनतम तापमान इस हफ्ते गिरकर 18 डिग्री तक पहुंच सकता है। मौसम की यह स्थिति 23 से 26 अक्टूबर तक बनी रह सकती है। इसके बाद 27-28 अक्टूबर के आसपास एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस पहाड़ों पर पहुंचेगा। यह भी ठंड को बढ़ाने वाला रहेगा।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

IND Vs NZ Head to Head in Pune: भारतीय टीम ने आखिरी पुणे टेस्ट में मचाया था गदर... न्यूजीलैंड के लिए भी एक खुशखबरी

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now