Read Time5
Minute, 17 Second
आज का मौसम 23 अक्टूबर 2024: दिल्ली-एनसीआर में गर्मी का असर अब भी दिखाई दे रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अक्टूबर के अंत तक सुबह शाम के समय गुलाबी ठंडक का अहसास होने लगेगा। दिन के तापमान में बहुत अधिक बदलाव आने की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री तक कम हो सकता है। बुधवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम 20 डिग्री तक रह सकता है। 24 से 28 अक्टूबर के बीच आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री तक रह सकता है। बुधवार से न्यूनतम तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। न्यूनतम तापमान इस हफ्ते गिरकर 18 डिग्री तक पहुंच सकता है।यूपी में 23 अक्टूबर को भी मौसम साफ रह सकता है। प्रदेश में 24 अक्टूबर से मौसम बदलने के आसार जताए गए हैं। 24 अक्टूबर को पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही 25 अक्टूबर और 26 अक्टूबर को भी गरज चमक के साथ कई जगहों पर बारिश होने के आसार जताए गए हैं।
चक्रवाती तूफान 'दाना' के 24 अक्टूबर को उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर पुरी और सागर द्वीप समूह के बीच पहुंचने की आशंका है।
पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर पर विकसित कम दबाव का क्षेत्र 23 अक्टूबर की सुबह तक तीव्र हो सकता है।
मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया, 'उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए, यह 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर की सुबह पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के तटों को एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पार कर सकता है। इसके कारण हवा की रफ्तार 100 से 110 किमी प्रति घंटे से 120 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।'
आज आपके यहां कैसा रहेगा तापमान?
शहर | न्यूनतम तापमान (°C) | अधिकतम तापमान (°C) |
---|---|---|
दिल्ली | 20 | 35 |
नोएडा | 19 | 33 |
गाजियाबाद | 20 | 32 |
पटना | 24 | 33 |
लखनऊ | 22 | 34 |
जयपुर | 21 | 35 |
भोपाल | 20 | 32 |
मुंबई | 25 | 36 |
अहमदाबाद | 25 | 36 |
जम्मू | 20 | 31 |
चक्रवाती तूफान 'दाना' के 24 अक्टूबर को उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों पर पुरी और सागर द्वीप समूह के बीच पहुंचने की आशंका है।
पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी अंडमान सागर पर विकसित कम दबाव का क्षेत्र 23 अक्टूबर की सुबह तक तीव्र हो सकता है।
मौसम विभाग (आईएमडी) ने बताया, 'उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए, यह 24 अक्टूबर की रात और 25 अक्टूबर की सुबह पुरी और सागर द्वीप के बीच उत्तरी ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल के तटों को एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में पार कर सकता है। इसके कारण हवा की रफ्तार 100 से 110 किमी प्रति घंटे से 120 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।'
इन इलाकों में भारी बारिश की संभावना
आईएमडी ने 24 अक्टूबर को मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, जाजपुर, कटक जिलों में अलग-अलग जगहों पर 20 सेमी से अधिक भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट भी जारी किया है। इसी तरह, 24 अक्टूबर को पुरी, गंजम, खोरधा, नयागढ़, क्योंझर, अंगुल और ढेंकनाल जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच, 25 अक्टूबर को उत्तर ओडिशा के क्योंझर, भद्रक, बालासोर और मयूरभंज जैसे जिलों में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.