MVA में सीटों के बंटवारे पर समझौता जल्द, 75-प्रतिशत- को लेकर तीनों दलों में हो चुकी है बात

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। यहां सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति और विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी के बीच कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद है। इन चुनावों के लिए महाविकास आघाड़ी की रणनीति क्या है, उसका अजेंडा क्या है, वादे क

4 1 7
Read Time5 Minute, 17 Second

मुंबई: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। यहां सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति और विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी के बीच कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद है। इन चुनावों के लिए महाविकास आघाड़ी की रणनीति क्या है, उसका अजेंडा क्या है, वादे क्या होंगे? यह भी कि हरियाणा विधानसभा चुनाव परिणामों का कितना असर होगा महाराष्ट्र में। इन तमाम मसलों पर नरेन्द्र नाथ ने बात की शिवसेना ठाकरे गुट की नेता और राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी से। पेश हैं बातचीत के अहम अंश :
सवाल- अभी हरियाणा में BJP ने सरप्राइज जीत हासिल की। उसके बाद वह कॉन्फिडेंट लग रही है। महाविकास आघाड़ी को महाराष्ट्र में जीत का कितना विश्वास है? क्या मनोबल पर कोई असर पड़ा?
जवाब- जो हरियाणा में हुआ है वह उम्मीद से परे है, लेकिन साथ ही साथ महाराष्ट्र में उसका किसी तरह से प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। यह BJP काडर के लिए मोरल बूस्टर हो सकता है, मोटिवेशन हो सकता है। महाराष्ट्र के हालात से BJP हो या महायुति गठबंधन, सब वाकिफ हैं। इन्होंने परिवार की लड़ाई परिवार से कराई है, जो महाराष्ट्र कभी नहीं भूल सकता। महाराष्ट्र का इतिहास रहा है, यह ना दिल्ली से झुका है ना ही दिल्ली की कमांड पर चला है। मगर यहां पर जो भी निर्णय हो रहे हैं, दिल्ली से हो रहे हैं, जो महाराष्ट्र की जनता अच्छे से समझ रही है। इन्होंने राज्य में उन्माद फैलाने की कोशिश की। मराठा बनाम ओबीसी किया है। हिंदू-मुस्लिम किया है। अजेंडा अलग है। महाराष्ट्र वासियों को हम आगे लेकर चलेंगे। गद्दारी महाराष्ट्र ने सही नहीं है और आगे भी नहीं सहेंगे।

सवाल- सीट शेयरिंग को लेकर अभी तक तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं है। कब तक तीनों दलों में समझौता हो जाएगा?
जवाब- तीनों दलों की लगातार बैठकें जारी हैं। करीब-करीब 75% सीटों पर बात हो चुकी है। घोषणा जल्द होगी। डिस्कशन पॉजिटिव-वे में हो रहा है। सबसे बड़ी जिम्मेदारी महाविकास आघाड़ी पर यह है कि सबसे झूठे गठबंधन को जो सिर्फ महाराष्ट्र को लूटने और भ्रष्टाचार फैलाने आया था, ऐसी सरकार को हटाना है। महाराष्ट्र का जो प्राइड और इतिहास है उसे सही दशा और दिशा में ले जाना जरूरी है।

सवाल- महाविकास आघाड़ी की ओर से चुनाव से पहले सीएम उम्मीदवार घोषित करने को लेकर क्या रणनीति बनी?
जवाब- जहां तक सीएम फेस घोषित करने की बात है, हमारी पार्टी और प्रमुख उद्धव ठाकरे का यह मानना है कि हमें एक नाम घोषित करना चाहिए और उनको पूरा कैंपेन लीड करना चाहिए। हो सकता है कि स्ट्रैटिजी के अनुसार गठबंधन के बाकी दो पक्षों को लगे कि यह सही नहीं रहेगा, पर हमारी पार्टी के सुप्रीमो ने बहुत स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री चेहरा कोई भी होने दो, हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है कि जो अधर्म महाराष्ट्र और यहां के वासियों के साथ हुआ है उसे धर्म की ओर लेकर जाना। चुनाव में अधर्म को हराना हमारी प्राथमिकता है। सत्ता में कौन मुख्यमंत्री का चेहरा हो या बिना किसी चेहरे के हम आगे बढ़ें, यह विचार अभी भी जारी है।

सवाल- इस चुनाव में आपकी पार्टी और गठबंधन के लिए NDA सरकार के खिलाफ सबसे बड़ा मुद्दा क्या होगा?
जवाब- महाराष्ट्र में सबसे बड़ी चुनौती है कि जिस तरीके से इंडस्ट्रीज महाराष्ट्र से लेकर दूसरे राज्यों में दे दी, उसे किस तरह वापस लाया जाए। साथ ही, महाराष्ट्र कर्ज में डूबा है। यह महाराष्ट्र वासियों को ही भुगतना पड़ेगा। जो बेरोजगारी का माहौल है, वह तीसरा बड़ा मुद्दा है। चौथा बड़ा मुद्दा है- किस तरीके से मुंबई की सारी जमीन को अडाणी ग्रुप को दिया जा रहा है। इसके अलावा महंगाई और करप्शन बड़ा मुद्दा है ही। खुलेआम महाराष्ट्र की ट्रेजरी लूटी जा रही है, असंवैधानिक तरीके से बिना टेंडर BJP से जुड़े MLA को काम दिया गया।

सवाल-महाराष्ट्र में BJP, शिंदे सेना और अजित पवार गुट को विश्वास है कि महिलाओं को देने वाली राशि योजना के बल पर वे लोकसभा चुनाव में हुए नुकसान की भरपाई कर लेंगे। पूर्व में भी इस योजना का लाभ मिला है। इसे किस तरह काउंटर करेंगे?
जवाब- महाराष्ट्र में जो लाड़की बहन योजना लागू की गई, वह लोकसभा हार के बाद राज्य सरकार ने देखा कि यह महाझूठा गठबंधन जनता को पसंद नहीं है, इसलिए उसने सोचा कि पैसे देकर जनता का मूड बदल सकते हैं। पर यहां की महिलाएं बहुत सक्षम हैं, बहुत स्पष्ट हैं। बदलापुर आपने देखा होगा, जिस तरीके की घिनौनी वारदात हुई। महिलाएं ने रास्तों पर आकर प्रोटेस्ट किया। यह कहा कि आप अपने पैसे अपने पास रखो। राज्य की महिलाओं की मांग है कि लड़की सुरक्षित बहन योजना शुरू हो। महाराष्ट्र की जनता जानती है कि महाराष्ट्र पर जो 90 हजार करोड़ का कर्जा बढ़ रहा है उसकी भरपाई इन्हीं को करनी पड़ेगी। आए थे इस वादे के साथ कि 15 लाख अकाउंट में देंगे और डेढ़ हजार रुपये देकर सोचते हैं कि लोग अपना ईमान बेच देंगे। यहां पर उन्हें इसका कोई लाभ नहीं मिलेगा।

सवाल- चुनाव में जनता के लिए सबसे अहम वादा क्या होगा?
जवाब- सबसे अहम वादा तो यही है कि भ्रष्टाचारियों को खत्म करना है। जो अधर्म हुआ है, उस अधर्म को खत्म करना है। हमारे लिए सबसे बड़ा वादा है कि हम इंडस्ट्री वापस महाराष्ट्र में लाएंगे। रोजगार के माध्यम बनाएंगे, महिलाओं को सुरक्षित माहौल देंगे। महंगाई की मार पड़ी हुई है। आपको याद होगा कि कोविड काल में उद्धव बाला साहेब ठाकरे जी के नेतृत्व को लोगों ने कितना सराहा था। शिव भोजन थाली शुरू की थी। ऐसी पॉलिसी लाएंगे जो जनता के हित में होंगी। महाराष्ट्र को उसका खोया हुआ गौरव लौटाने का वादा हमारा होगा।

सवाल- प्रकाश आंबेडकर और बाकी छोटे-छोटे दलों से गठबंधन नहीं हो पाने का कितना नुकसान होता है?
जवाब- वंचित बहुजन आघाड़ी और हमारा अलायंस हुआ था। लोकसभा चुनाव के वक्त वो अलायंस से बाहर आए थे। उन्होंने I.N.D.I.A. की एक रैली अटेंड करते वक्त कहा था कि एक साथ लड़ेंगे, लेकिन किसी कारणवश निर्णय लिया कि हमारे साथ नहीं लड़ेंगे। उम्मीद अभी भी है कि जो ऐसी विचारधारा रखते हैं कि इनको हराना है, महाराष्ट्र के हित में फैसला लेना है, वो हमारे साथ शामिल होकर भ्रष्टाचारियों को हराएंगे। आखिर में निर्णय उनका होगा। महाराष्ट्र की जनता समझ रही है कि कौन किसके हित में काम कर रहा है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

23-24 अक्टूबर को रूस की यात्रा पर जाएंगे PM मोदी, BRICS सिमट में होंगे शामिल

News Flash 18 अक्टूबर 2024

23-24 अक्टूबर को रूस की यात्रा पर जाएंगे PM मोदी, BRICS सिमट में होंगे शामिल

Subscribe US Now