विजयादशमी पर कई विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त किए, भारत ने टी20 में ठोक डाले 297 रन, संजू सैमसन का शतक

हैदराबाद: हैदराबाद: सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन (111) के आतिशी शतक और बल्लेबाजों के 22 आक्रामक छक्कों की बदौलत टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में शनिवार को 20 ओवर में छह विकेट पर 297 रनों का विशाल स्कोर बना लिया। यह किसी भी

4 1 7
Read Time5 Minute, 17 Second

हैदराबाद: हैदराबाद: सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन (111) के आतिशी शतक और बल्लेबाजों के 22 आक्रामक छक्कों की बदौलत टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी-20 मुकाबले में शनिवार को 20 ओवर में छह विकेट पर 297 रनों का विशाल स्कोर बना लिया। यह किसी भी टेस्ट प्लेइंग नेशन का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम था। उसने आयरलैंड के खिलाफ 2019 में 3 विकेट पर 278 रन बनाए थे। भारत की पारी में सूर्यकुमार यादव ने भी खूब रनों की बरसात की।

सैमसन ने 40 गेंद में शतक बनाया। वह 47 गेंद में आठ छक्कों और 11 चौकों की मदद से 111 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने कप्तान सूर्यकुमार यादव (75) के साथ 70 गेंदों में 173 रन जोड़े। हार्दिक पंड्या ने 18 गेंद में 47 रन बनाए।

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने अभिषेक शर्मा को चार रन पर आउट कर शुरुआती सफलता हासिल की, लेकिन इसके बाद सैमसन, सूर्यकुमार यादव, रियान पराग और हार्दिक पांड्या ने छक्कों-चौकों की बरसात करते हुए स्टेडियम में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सैमसन ने खास तौर पर बेहद विशेष अंदाज में बल्लेबाजी की और अपने कप्तान सूर्या के साथ पावरप्ले में ही बांग्लादेशी गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए।



सैमसन ने पारी के 10वें ओवर में रिशाद हुसैन की गेंदों पर पांच छक्के उड़ाते हुए 10 ओवर में भारत को 150 के पार पहुंचा दिया। सैमसन ने मात्र 47 गेंदों पर 11 चौके और 8 छक्के उड़ाते हुए 111 रन बनाए और दूसरे विकेट के लिए सूर्या के साथ 173 रनों की जबरदस्त साझेदारी की। सूर्या ने मात्र 35 गेंदों पर 75 रन में आठ चौके और पांच छक्के उड़ाए।
IND vs BAN: 6, 6, 6, 6, 6... संजू सैमसन ने एक ही ओवर में उड़ाए 5 छक्के, बाल-बाल बचा युवराज सिंह का रिकॉर्ड
रियान पराग ने भी रनों की बहती गंगा में हाथ धोते हुए 13 गेंदों पर एक चौका और चार छक्के लगाते हुए 34 रन ठोके। हार्दिक पंड्या ने 18 गेंदों पर 47 रनों में 4 चौके और उतने ही छक्के जड़े। रिंकू सिंह ने चार गेंदों पर नाबाद 8 रन बनाए और पारी के आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर भारत को 297 तक पहुंचाया।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

IND vs BAN 3rd T20I Score Highlights: हैदराबाद टी20 में भारत ने बांग्लादेश को रौंदा, 3-0 से सूपड़ा साफ, संजू सैमसन बने जीत के सबसे बड़े हीरो

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now