मॉनसून तो गया अब गर्मी छुड़ाएगी पसीना, दिल्ली से लेकर गुजरात तक जानिए कहां-कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम 6 अक्टूबर 2024: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के ज्यादातर राज्यों से मॉनसून की विदाई हो चुकी है। मॉनसून के जाते ही एक बार फिर से गर्मी ने वापसी की है। उत्तर भारत में जहां उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं नॉर्थ ईस्ट के राज्यों मे

4 1 13
Read Time5 Minute, 17 Second

आज का मौसम 6 अक्टूबर 2024: दिल्ली-एनसीआर समेत देश के ज्यादातर राज्यों से मॉनसून की विदाई हो चुकी है। मॉनसून के जाते ही एक बार फिर से गर्मी ने वापसी की है। उत्तर भारत में जहां उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग का कहना है कि आज भी पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में भारी बारिश के आसार हैं। अगले दो से तीन दिनों में मॉनसून देश के बचे हुए राज्यों से भी विदा लेगा। आज कहां कैसा मौसम रहेगा? आइए बताते हैं।

दिल्ली-एनसीआर में गर्मी करेगी परेशान

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत से मॉनसून विदा ले चुका है। मौसम विभाग ने कहा है कि आज राजधानी का आसमान साफ रहेगा और धूप खिलेगी। वीकेंड पर लोगों को गर्मी परेशान करेगी। पिछले चार-पांच दिन से दिल्ली में लगातार तापमान बढ़ रहा है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री को पार कर चुका है। आने वाले दिनों में भी दिल्ली में ऐसे ही गर्मी का दौर जारी रहेगा।

अगले-दो तीन दिनों में देश भर से विदा लेगा मॉनसून

मौसम विभाग के अनुसार, मेघालय में बहुत भारी बारिश देखने को मिली, जबकि दक्षिण कर्नाटक में भी भारी बारिश दर्ज की गई। तमिलनाडु में भी कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से विदा हो गया है। आने वाले दो से तीन दिनों में मॉनसून के और हिस्सों से विदा होने की संभावना है। मॉनसून की वापसी रेखा अब सुल्तानपुर, पन्ना और खरगोन से होते हुए नवसारी, गुजरात तक जा रही है। अगले दो से तीन दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के हटने की उम्मीद है।

कर्नाटक और तमिलनाडु में होगी बारिश

मौसम विभाग पूर्वानुमान के अनुसार, मेघालय समेत नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में आज भी बारिश का दौर जारी रहेगा। वहीं दक्षिण कर्नाटक में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा तमिलनाडु में भी कुछ जिलों और इलाकों में भी बारिश देखने को मिल सकती है।

आज आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम


शहरन्यूनतम तापमान (°C)अधिकतम तापमान (°C)
दिल्ली2536
नोएडा2435
गाजियाबाद2534
पटना2632
लखनऊ2535
जयपुर2637
भोपाल2436
मुंबई2533
अहमदाबाद2736
जम्मू2233


इन राज्यों में भी बारिश के आसार

आईएमडी का कहना है कि उत्तरी पंजाब और उससे सटे पाकिस्तान पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। वहीं ऐसा ही एक दबाव क्षेत्र पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे सटे आंध्र प्रदेश के तटों पर भी है। इसके मद्देनजर मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए पूर्वोत्तर राज्यों, विशेष रूप से अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

बिहार- झारखंड में भी छिटपुट बारिश

इसके अलावा दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में भी बारिश हो सकती है, जिसमें तमिलनाडु और केरल शामिल हैं। हालांकि बारिश की तीव्रता में बाद में कमी आएगी। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, सिक्किम, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, दक्षिण कर्नाटक और रायलसीमा में भी आज भारी बारिश की संभावना जताई है। तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और उससे सटे महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वी भारत में भी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में गरज के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है।

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

Ranchi News: बदल जाएगी रांची की सूरत, राजधानी में बिछेगा फ्लाईओवर का जाल; सड़कों की लिस्ट तैयार

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, रांची। आने वाले समय में राजधानी की सड़कें जाम मुक्त होंगी। राज्य सरकार की ओर से शहरी क्षेत्र में फ्लाईओवर का जाल बिछाने की योजना है। वर्तमान में कांटाटोली फ्लाईओवर (शांति नगर से कांटा टोली चौक, बहूबाजार चौक होते हु

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now