Read Time5
Minute, 17 Second
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट हुआ है। इस हादसे में अब तक तीन लोगों के मारे जाने की खबर है। कई लोग मलबे में दबे हुए हैं। इस घटना में आठ मकान के जमींदोज होने की भी सूचना है। प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है। बरेली जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर सिरौली में यह घटना घटी है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे हैं।
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स और अधिकारी पहुंची और लोगों को बचाने का अभियान शुरू किया गया। सिरौली थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में हादसे की जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने पांच लोगों को अब तक मलबे से निकलवा कर अस्पताल पहुंचाया है। अन्य मकानों के मलबों को हटाया जा रहा है। लोगों से इसमें फंसे हुए लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
बरेली पुलिस की ओर से इस संबंध में बयान सामने आया है। पुलिस अधिकारी मोहम्मद अजमल खां ने घटना के संबंध में बताया कि घटनास्थल पर अभी राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है। घटना में अब तक तीन लोगों के मौत की पुष्टि पुलिस की ओर से की गई है। वहीं, पांच लोगों को मलवे से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.