Read Time5
Minute, 17 Second
आज का मौसम 29 सितंबर 2024: दिल्ली-NCR एक बार फिर से गर्मी और उमस से जूझ रही है। बीते कई दिनों से चमक रही तेज धूप की वजह से राजधानी का पारा काफी बढ़ गया है। शाम होते-होते फिर से लोग घरों में AC चलाने को मजबूर हो गए हैं। वहीं यूपी के हाल देखें तो वहां पर बीते दो दिनों से पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग की मानें तो यूपी-बिहार, राजस्थान, झारखंड में मॉनसून अपनी विदाई से पहले एक बार फिर से एक्टिव मोड में आ गया है। जिसकी वजह से इन राज्यों में बादल बरस रहे हैं। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा देशभर का मौसमदिल्ली में फिर से बढ़ गई उमस
दिल्लीवासी एक बार फिर से गर्मी और उमस से काफी परेशान हैं। मौसम विभाग की मानें तो आज भी राजधानी में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान कल से एक डिग्री ज्यादा रहने वाला है। IMD के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। वहीं राजधानी में अगले सप्ताह भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
आज किस शहर में कितना रहेगा तापमान?
राजस्थान में भी चालू है बारिश का सिलसिला
राजस्थान में एक बार फिर से मॉनसूनी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। राजस्थान में बीते 24 घंटे में डूंगरपुर तथा झालावाड़ में कई जगह भारी बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो आज राज्य के कोटा, उदयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान जोधपुर संभाग के दक्षिणी भागों में भी कुछेक स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश का अनुमान है। IMD के अनुसार 30 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में बारिश में कमी होने तथा केवल उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बादल बरसने का अनुमान है।
दिल्ली में फिर से बढ़ गई उमस
दिल्लीवासी एक बार फिर से गर्मी और उमस से काफी परेशान हैं। मौसम विभाग की मानें तो आज भी राजधानी में बारिश के कोई आसार नहीं हैं। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान कल से एक डिग्री ज्यादा रहने वाला है। IMD के अनुसार आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है। वहीं राजधानी में अगले सप्ताह भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो अगले सप्ताह दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।आज किस शहर में कितना रहेगा तापमान?
शहर | न्यूनतम तापमान (°C) | अधिकतम तापमान (°C) |
---|---|---|
दिल्ली | 24 | 34 |
नोएडा | 24 | 33 |
गाजियाबाद | 24 | 33 |
पटना | 26 | 32 |
लखनऊ | 24 | 28 |
जयपुर | 26 | 31 |
भोपाल | 23 | 30 |
मुंबई | 25 | 31 |
अहमदाबाद | 24 | 32 |
जम्मू | 21 | 32 |
राजस्थान में भी चालू है बारिश का सिलसिला
राजस्थान में एक बार फिर से मॉनसूनी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। राजस्थान में बीते 24 घंटे में डूंगरपुर तथा झालावाड़ में कई जगह भारी बारिश हुई। मौसम विभाग की मानें तो आज राज्य के कोटा, उदयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान जोधपुर संभाग के दक्षिणी भागों में भी कुछेक स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश का अनुमान है। IMD के अनुसार 30 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में बारिश में कमी होने तथा केवल उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बादल बरसने का अनुमान है।यूपी-बिहार का कैसा रहेगा आज मौसम?
यूपी-बिहार में पिछले तीन दिनों से झमाझम बारिश हो रही है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार को झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज भी उत्तर प्रदेश में बादलों के बरसने की भारी संभावना है। वहीं बिहार के कई जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताते हुए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने सीतामढी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, पटना और जहानाबाद में आज हल्की से मध्यम स्तर बारिश की संभावना जताई है।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.