Read Time5
Minute, 17 Second
ब्रिजटाउन (बारबाडोस): भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीता। खिताब जीतने के बाद खिलाड़ी जश्न में डूब गए। कुछ ही घंटों में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर ट्रॉफी के साथ अपने फोटो पोस्ट करने शुरू कर दिए। उन्होंने कैप्शन में अपने मन की फीलिंग लिखी। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने कोई पोस्ट नहीं किया। सभी उनकी पोस्ट का इंतजार कर रहे थे।
रोहित शर्मा ने फैंस से किया वादा
कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के करीब 24 घंटे पर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला है। इसमें उन्होंने लिखा कि अभी शब्द समझ नहीं आ रहे हैं लेकिन मैं अपनी फीलिंग जरूर शेयर करूंगा। भारतीय कप्तान ने लिखा, 'यह तस्वीर इस बात का प्रतीक है कि मैं अभी कैसा महसूस कर रहा हूं। मेरे पास बहुत सारे शब्द हैं, लेकिन मैं सही शब्द नहीं ढूंढ पा रहा हूं कि कल का दिन मेरे लिए क्या मायने रखता है, लेकिन मैं ऐसा करूंगा और मैं उन्हें शेयर करूंगा। अभी मैं एक बिलियन लोगों के लिए साकार हुए सपने का आनंद ले रहा हूं।'
वर्ल्ड कप जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान
रोहित शर्मा वर्ल्ड कप जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने चार आईसीसी इवेंट में हिस्सा लिया है। टीम इससे पहले दो बार फाइनल में पहुंची लेकिन दोनों बार हार मिली। लेकिन तीसरी बार में उन्होंने फाइनल मुकाबले को जीत लिया। रोहित शर्मा से पहले 1983 में कपिल देव के साथ ही 2007 और 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है।
रोहित शर्मा ने फैंस से किया वादा
कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के करीब 24 घंटे पर सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला है। इसमें उन्होंने लिखा कि अभी शब्द समझ नहीं आ रहे हैं लेकिन मैं अपनी फीलिंग जरूर शेयर करूंगा। भारतीय कप्तान ने लिखा, 'यह तस्वीर इस बात का प्रतीक है कि मैं अभी कैसा महसूस कर रहा हूं। मेरे पास बहुत सारे शब्द हैं, लेकिन मैं सही शब्द नहीं ढूंढ पा रहा हूं कि कल का दिन मेरे लिए क्या मायने रखता है, लेकिन मैं ऐसा करूंगा और मैं उन्हें शेयर करूंगा। अभी मैं एक बिलियन लोगों के लिए साकार हुए सपने का आनंद ले रहा हूं।'वर्ल्ड कप जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान
रोहित शर्मा वर्ल्ड कप जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बन गए हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने चार आईसीसी इवेंट में हिस्सा लिया है। टीम इससे पहले दो बार फाइनल में पहुंची लेकिन दोनों बार हार मिली। लेकिन तीसरी बार में उन्होंने फाइनल मुकाबले को जीत लिया। रोहित शर्मा से पहले 1983 में कपिल देव के साथ ही 2007 और 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है।रोहित ने बनाए सबसे ज्यादा रन
रोहित शर्मा ने इस टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। 8 मैचों में रोहित के बल्ले से 37 की औसत और 157 की स्ट्राइक रेट से 257 रन बनाए। टूर्नामेंट में उनसे ज्यादा रन सिर्फ अफगानिस्तान के रहमनुल्लाह गुरबाज के बल्ले से निकले। रोहित 2007 में खिताब जीतने वाली टीम के सबसे युवा खिलाड़ी भी थे।
+91 120 4319808|9470846577
स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.